फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahant Nritya Gopal Das's health deteriorated

महंत नृत्यगोपाल दास का बिगड़ा स्वास्थ्य

Mon, 25 Apr 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal Das's health deteriorated
भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास की छावनी के श्री महंत नृत्यगोपालदास का स्वास्थ्य एक बार फिर बिगड़ गया है। अयोध्या से रविवार सुबह डॉक्टरों की देखरेख में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है। उनकी किडनी में संक्रमण की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

पिछले करीब ढाई सालों से महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। 2020 के अगस्त माह में कोरोना काल में वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। हालांकि धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता रहा।
विज्ञापन

इस बीच अयोध्या स्थित उनके आश्रम में ही उनके लिए आईसीयू रूम बनाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है। जो समय-समय पर ट्रस्ट अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जांच व निगरानी करती है। बताया गया कि पेशाब में कुछ शिकायत के बाद उन्हें रूटीन चेकअप के लिए रविवार को मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि किडनी में संक्रमण के साथ पेशाब की नली में भी कुछ परेशानी है। मेदांता में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि महाराजजी की हालत ठीक है। रूटीन जांच के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed