फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahant Nritya Gopal Das's condition deteriorated, Medanta sent

महंत नृत्यगोपाल दास की हालत बिगड़ी, भेजे गए मेदांता

Mon, 04 Oct 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal Das's condition deteriorated, Medanta sent
अयोध्या महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मणिरामदास की छावनी पहुंचकर प्राथमिक इलाज किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट अध्यक्ष के ऑक्सीजन लेबल में उतार-चढ़ाव होने और यूरिन की दिक्कत होने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की सलाह पर शाम को उन्हें इलाज के लिए मेदांता लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास पिछले वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। कुछ दिनों बाद वे संक्रमण से तो मुक्त हो गए, लेकिन उसके बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिरामदास की छावनी में उनके लिए बाकायदा आईसीयू वार्ड भी बनाया गया है। उनकी रविवार को एक बार फिर अचानक हालत खराब हो गई है। यूरिन में दिक्कत होने व ऑक्सीजन लेबल में उतार-चढ़ाव की समस्या के चलते उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा।
उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद जिला अस्पताल से डॉक्टरों की टीम मणिराम दास की छावनी पहुंची और उनका इलाज शुरू किया।

यूरिन डिस्चार्ज के लिए बाईपास नली लगाई गई तो ऑक्सीजन लेबल को कवर करने के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। कुछ देर तक डॉक्टरों की टीम के पर्यवेक्षण में रहने के बाद भी जब उनकी हालत नहीं सुधरी तो उन्हें लखनऊ ले जाने का निर्णय लिया गया।

अयोध्या-राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ने के बाद एंबुलेंस से ले ज?

अयोध्या-राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ने के बाद एंबुलेंस से ले ज?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

अयोध्या महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed