{"_id":"5d72811d8ebc3e0168430b21","slug":"lucknow-student-drowns-in-saryu-faizabad-news-lko480150668","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विवि में बीबीए का छात्र सरयू में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विवि में बीबीए का छात्र सरयू में डूबा
विज्ञापन
छात्र के डूबने के बाद साथियों से जानकारी करते कैंट कोतवाल।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। साथियों संग अयोध्या घूमने आया बीबीए का एक छात्र सरयू में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से नदी में डूबे छात्र की तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
शुक्रवार को लखनऊ यूनीवर्सिटी से बीबीए कर रहे आठ छात्र अयोध्या घूमने आए थे। इस दौरान सभी थाना कैंट स्थित गुप्तारघाट पर गए। यहां सभी दोस्तों ने पहले बोट पर बैठकर नदी में सैर की।
इसके बाद सुबह करीब 8 बजे सभी दोस्त सरयू में स्नान करने लगे। स्नान करते समय वैभव यादव (21) निवासी सोंधी थाना खेता सराय जनपद जौनपुर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय नाविक व गोताखोर दौड़े और नदी में छलांग लगाई लेकिन देखते ही देखते वैभव नदी में लापता हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व थाना कैंट पुलिस ने नदी में जाल डलवाया। जल पुलिस व गोताखोरों की सहायता से लापता वैभव की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
सीओ सिटी ने बताया कि वैभव व उसके साथी लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीबीए कर रहे हैं। सभी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। लापता वैभव के परिजनों को सूचना दे दी गई है। नदी में तलाश जारी है, गोंडा व बस्ती जनपद पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।