{"_id":"64c166ee6565b5146e0d99e4","slug":"lovers-murder-death-police-faizabad-news-c-97-1-slko1024-348-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रेमी युगल की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रेमी युगल की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोहावल, अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहावल चौराहे से कुछ दूर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने बाग में आम के पेड़ पर नाबालिग प्रेमी युगल के शव लटके मिले थे। इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं पुलिस को दोनों पक्ष से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। ऐसे में रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस की अगली कार्रवाई की दिशा तय हो पाएगी।
मंगलवार सुबह सोहावल चौराहा के पास एक बाग में आम के पेड़ पर एक किशोर व किशोरी का शव लटकता हुआ मिला था। दोनों अगल-बगल गांव के रहने वाले थे, दोनों में प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवार में तनातनी भी चल रही थी। वहीं, मामले में दोनों परिवारों ने चुप्पी साध रखी है। रौनाही थाना प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों की हुई मौत का कारण केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।