फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lord Shri Ram killed Ravana

भगवान श्रीराम ने रावण का किया वध

Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram killed Ravana
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में चल रही फिल्मी कलाकारों की रामलीला का समापन रावण वध और राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला ने मौजूद दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा। आखिरी दिन राम-रावण युद्ध की लीला के मंचन को बॉलीवुड की हाईटेक तकनीक ने और भी आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन

कुंभकरण, मेघनाथ व अहिरावण के वध के बाद रावण स्वंय युद्ध के मैदान में आता है। राम व रावण में जोरदार युद्ध होता है। राम लगातार बाणों की वर्षा करते हैं लेकिन रावण का वध नहीं कर पाते। ऐसे में विभीषण राम को रावण की मृत्यु का उपाय बताते हैं।
विज्ञापन

वह कहते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है, ऐसे में नाभि पर वार करने से उसकी मौत होगी। विभीषण के बताने के बाद भगवान राम बाण का संधान कर रावण का वध कर देते हैं। इस पर राम की सेना में शामिल वानर खुशी से झूमने लगते हैं। चारों ओर जय श्रीराम का घोष गूंजने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम भरत को उनके अयोध्या आगमन की सूचना पहले ही देने के लिए हनुमान को रवाना करते हैं। इसके बाद राम, लक्ष्मण व सीता पुष्पक विमान से वापस अयोध्या रवाना होते हैं। श्रीराम के आगमन की खुशी में संपूर्ण अयोध्या में उत्साह व उल्लास का माहौल बन जाता है। संपूर्ण अयोध्यावासी भगवान राम के दर्शन को उमड़ पड़ते हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक की लीला दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर अंतिम समय तक बांधे रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed