फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   looted

उचक्के 28 हजार रुपये से भरा बैग लेकर चंपत

Tue, 22 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
looted
गोसाईगंज। बैंक से 30 हजार रुपए निकालकर सब्जी की दुकान पर खरीदारी कर रहे व्यक्ति से बाइक सवार दो उचक्के बैग समेत उसमें रखा 28 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की लेकिन वो पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी उमाशंकर पांडे ने मंगलवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गोसाईगंज से 30 हजार रुपये निकाले। इसमें से उसने एक ज्वेलरी शॉप से 2 हजार रुपये का एक पायल खरीदा।
विज्ञापन

इसके बाद वो तेलियागढ़ मोहल्ले में ठंडी सड़क पर एक सब्जी की दुकान पर आलू खरीद रहे थे, इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो उचक्के 28 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके द्वारा शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझते तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी व थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी भी की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना गोसाईगंज प्रभारी आरके राणा ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed