{"_id":"5ec554e08ebc3e90591e4fda","slug":"lock-down-faizabad-news-lko522429373","type":"story","status":"publish","title_hn":"337 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
337 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयाबाजार। विकास खंड मयाबाजार के बरईपारा व मोहम्मद कस्बा के काजीपुर गांव में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। बुधवार को विलंब से पहुंची टीम ने लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन कराया।
मंगलवार सुबह ही से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम होमवर्क में जुट गई। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत इतनी भर रही कि मोहम्मद पुर कस्बा के काजीपुर का कोरोना पॉजिटिव युवक गांव नहीं पहुंचा था। वह आजमगढ़ के अपने कुछ साथियों के साथ दिल्ली से प्राइवेट वाहन से चला और दर्शन नगर उतरकर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में अपना चेकअप कराया था। उसे वहीं आइसोलेट किया गया था।
बरईपारा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने 50 घरों के लोगों को होम क्वारंटीन कराया है। विभाग की दो टीमों ने 337 लोंगों का थर्मल स्क्रीनिंग कराई है। सभी स्वस्थ पाए गए। पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया। गांव को सील तो नहीं किया गया,लेकिन आने जाने की पाबंदी लगाई गई है। सीएचसी अधीक्षक मयाबाजार डॉ. अंशुमान यादव ने बताया कि बरईपारा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक की पत्नी व पुत्री सहित पांच लोगों को मुख्यालय पर आइसोलेट कर उनका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
36 घंटे तक पहुंच सकती है स्वास्थ्य टीम : सीएमओ
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि एक साथ इतनी संख्या में मरीज पाए गए। जबकि स्वास्थ्य टीमें सीमित हैं। इसलिए एक साथ सभी जगहों पर नहीं पहुंचा जा सकता। बताया कि मरीज पाए जाने के 36 घंटे के भीतर गांवों का सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य कार्य कराए जा सकते हैं।