{"_id":"5eaecc4c8ebc3e906d3cdfcc","slug":"lock-down-faizabad-news-lko5200538107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरहवीं संस्कार में भीड़ जुटने पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवीं संस्कार में भीड़ जुटने पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा। कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान पटरंगा थाना क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी जगन्नाथ यादव की मां की निधन पर तेरहवीं संस्कार में भीड़ जुटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आयोजन पर रोक लगा दी। वहीं पुलिस ने भीड़ जुटाने के आरोप में जगन्नाथ यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
दुल्लापुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव की माता का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था। शनिवार की शाम तेरहवीं संस्कार का आयोजन था, इसके लिए प्रधान ने बाकायदा निमंत्रण पत्र हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था की थी।
तेरहवीं शुरू होते ही किसी ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को वहां से भगाकर आयोजन पर रोक लगा दी। पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पटरंगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौजूद लोगों को वहां से खदेड़ दिया। पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव के विरुद्ध पटरंगा थाना में लॉकडाउन उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।