फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   LeT targets Ramnagari, security increased

लश्कर के निशाने पर रामनगरी, सुरक्षा बढ़ी

Wed, 09 Sep 2015 11:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
शासन की ओर से अयोध्या के साथ ही काशी और मथुरा की सुरक्षा को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। अयोध्या के प्रमुख मंदिरों पर आतंकी साया मंडरा रहा है।
विज्ञापन


आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर-ए तैयबा अब अयोध्या, काशी और मथुरा के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की फिराक में है। ऐसे में अयोध्या में हाई अलर्ट जारी करके बुधवार को सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा बल भी और बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा बलों के जवान संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे हैं। सभी प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पांच जुलाई 2005 को राम जन्मभूमि परिसर में हुए फिदायीन हमले के बाद से आतंकी संगठन लगातार हमले की फिराक में रहे हैं।

देश में आतंकी संगठनों की बढ़ती गतिविधियों के चलते खुफिया एजेंसियां लगातार अयोध्या पर हमले के खतरे का अलर्ट जारी करती रही हैं।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि केवल अयोध्या को लेकर ही इनपुट व हाई अलर्ट नहीं जारी किया गया है, शासन ने काशी व मथुरा के भी प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद की गई है।

सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील रामनगरी में रात्रिकालीन विद्युत कटौती से आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है। देर रात तक निश्चित अवधि में कई-कई घंटे की बिजली कटौती को खुफिया एजेंसियां भी सुरक्षा के मद्देनजर खतरा मान रही हैं।

खुफिया एजेंसियों ने शासन स्तर पर इसकी रिपोर्ट भी भेजी है। सावन झूला मेले में भी दो संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर चस्पा करके सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। मेला समाप्त होते ही बिजली की बेतहाशा कटौती शुरू हो गई है।

दिन के साथ ही रात में कई-कई घंटे की आपात कटौती हो रही है। सप्ताह भर से अधिक समय से रात में नौ बजे से 11 बजे तक कटौती हो रही है।

मंगलवार को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अयोध्या, काशी और मथुरा के प्रमुख मंदिरों पर आतंकी हमले के खतरे की आशंका का अलर्ट जारी किया तो शासन ने सुरक्षा तो बढ़ा दी है।

रात्रिकालीन विद्युत कटौती से सुरक्षा को लेकर खतरे के संबंध में खुफिया एजेंसियों ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। मगर बिजली आपूर्ति की स्थिति फिलहाल जस की तस है।


सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी भी रात्रिकालीन बिजली कटौती को सुरक्षा के लिए खतरा बताते हैं। उनका कहना है कि रेड जोन से सटा यलो जोन क्षेत्र रात में विद्युत कटौती के कारण अंधेरे में डूब जाता है। इसके चलते सुरक्षा कर्मियों को कांबिंग में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed