{"_id":"5a130b9b4f1c1b4e718b468e","slug":"last-day-candidates-did-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों के प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने में पूरी ताकत झोंकी। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप, भाकपा के नगर निगम अयोध्या से मेयर समेत रुदौली में नगर पालिका चेयरमैन और भदरसा, गोसाईगंज, बीकापुर नगर पंचायत में चेयरमैन प्रत्याशियों ने रैलियां निकाली। सभासद प्रत्याशियों ने भी मोहल्ले व गलियों की खाक छानी। चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद अब प्रत्याशी वोट लेने की गणित बिठाने में जुट गए हैं।
भाजपा ने विकास के नारों के साथ दिखाई ताकत
कमल निशान के झंडे व विकास के नारों के साथ भाजपा ने शहर में मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो निकाला। नाका से निकले रोड शो में बड़ी संख्या में साधू-संत भी नजर आए। नाका से मकबरा, फतेहगंज, बजाजा, चौक, रिकाबगंज होते हुए रोड शो सिविल लाइन स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में सभा के रूप में तब्दील हो गया।
रोड शो में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय शामिल रहे। ढोल नगाड़ों के बीज जय श्रीराम व रामराज्य के नारे लग रहे थे। व्यापारियों ने सड़क पर आकर रोड शो में मौजूद नेताओं से अभिवादन किया। जुलूस में महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थी।
विज्ञापन
समापन अवसर पर मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या नगर निगम का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र को यथावत लागू करना प्राथमिकताओं में एक रहेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से अयोध्या प्राथमिकताओं में रही है।
रोड शो में रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, महंत राजूदास, विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, नगर निगम प्रभारी हरिद्वार दूबे, सह प्रभारी महेश चंद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, जगन्नाथ जायसवाल, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे। उधर, राइस मिलर एसोसिएशन ने भाजपा मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय को समर्थन देने की घोषणा की है।
पदयात्रा में सपाइयों ने किया शक्ति प्रदर्शन
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सड़कों पर भारी हुजूम के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता सिर पर लाल टोपी पहने, हाथों में सपा का झंडा व गले में पार्टी का गमछा लपेटे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे।
सभी ने सपा से मेयर पद प्रत्याशी गुलशन बिंदू के लिए वोट मांगे। पदयात्रा में खुली गाड़ी में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, मेयर पद प्रत्याशी गुलशन बिंदू, अनिमेष प्रताप सिंह आदि सवार थे।
पदयात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी से 11 बजे शुरू हुई जो रीडगंज, चौक, रिकाबगंज, कसाबबाड़ा, फतेहगंज, बजाजा, सुभाषनगर व पुन: चौक पहुंचकर 2.30 बजे समाप्त हुई।
इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर हुई सभा में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के समय भाजपा द्वारा अच्छे दिन आएंगे के नारे को लेकर देश व प्रदेश में झूठा प्रचार किया गया।
उधर, चौक घंटाघर पर आयोजित समाजवादी पार्टी की मेयर पद प्रत्याशी गुलशन बिन्दू के समर्थन में व्यापारियों की सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री व व्यापारी नेता नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियां प्रारंभ से ही व्यापार विरोधी रही हैं। इनकम टैक्स एक्ट के अंतर्गत नई धाराओं, जेल, जुर्माने के कठोर प्रावधानों के कारण आयकर विभाग उत्पीड़न और शोषण का प्रमुख विभाग बन गया है।
गाजे-बाजे के साथ बसपा ने निकाली बाइक रैली
बहुजन समाजवादी पार्टी से मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे गिरीश चन्द्र वर्मा व निगम के सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए सोमवार को हजारों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गाजे-बाजे के साथ मोटर साइकिल रैली निकाली।
रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज मो. असद, जोन इंचार्ज बाबूराम करन, पवन कुमार, विश्वनाथ पाल व जिला अध्यक्ष महेन्द्र पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर मकबरा स्थिति बसपा कार्यालय से किया।
बहन मायावती, बसपा जिंदाबाद के नारे के साथ रैली बसपा कार्यालय से निकल कर फतेहगंज चौराहा सुभाषनगर बजाजा चौक रिकाबगंज चौराहा, नियावां, गुदडी बाजार, खवासपुरा, साहबगंज, बेनीगंज, परिक्रमा चौराहा, रानोपाली, रामजन्म भूमि चौराहा, हनुमानगढ़ी होते हुए, नया घाट पर जाकर समाप्त हुई। रैली में नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, अली सईद, आरती गौड आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने जनसंपर्क कर मांगे वोट
मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए सघन जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी शासन काल में किए गए विभिन्न जनहित कार्यों को जनता के बीच रखा।
शहर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में फैजाबाद कांग्रेस नेताओं ने झारखंडी, लालबाग, राठहवेली, रामप्रसाद बिस्मिल, दिल्ली दरवाजा, बेगमगंज गढैया, अंगूरीबाग, राम मनोहर लोहिया, अशफाक उल्ला, रेतिया वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी से मेयर पद प्रत्याशी शैलेंद्र मणि पांडेय, आईसीसी सदस्य केके सिन्हा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य नाजिम हुसैन, शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ आदि नेता मौजूद रहे।