फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lakshmana fainted due to power, Ram drowned in mourning

शक्ति लगने से मूर्छित हुए लक्ष्मण, शोक में डूबे राम

Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lakshmana fainted due to power, Ram drowned in mourning
अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान लक्ष्मण मेघनाद युद्ध - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू तट के लक्ष्मण किला परिसर में संचालित फिल्मी कलाकारों की रामलीला मंचन के आठवें दिन बुधवार रात लक्ष्मण शक्ति प्रसंग ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं अंगद-रावण संवाद का प्रसंग भी आकर्षक रहा। अंगद की भूमिका में प्रख्यात भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया।
लीला मंचन के क्रम में हनुमान माता सीता का पता लगाकर वापस आते हैं तो रामादल में खुशी छा जाती है। राम भावुक हो जाते हैं और कहते हैं हे हनुमत! मैं आज से आपका ऋणी हो गया हूं।
विज्ञापन

अगले दृश्य में समुद्र के किनारे रामादल विराजमान है। लंका का राजदरबार सजा है। रावण को पता चलता है कि शत्रु की सेना समुद्र किनारे तक पहुंच गई है। विभीषण से राय मांगी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभीषण कहते हैं भ्राता यदि मेरी मानो तो...जड़ से ही रार मिटा दो, अर्पणकर उनको सीता को...। इस पर रावण क्रोधित हो जाता है और विभीषण को लात मारकर निकाल देता है। विभीषण रामादल में पहुंचते हैं।
श्रीराम से कहते हैं प्रभु मैं आपकी शरण में आया हूं। भगवान श्रीराम उन्हें लंकेश कहकर बुलाते हैं और गले मिलते हैं। राम जी विभीषण का तिलक करते हैं। अगले दृश्य में राम समुद्र से रास्ता मांगते हैं।
फिर नल-नील व वानरों की सहायता से समुद्र पर पुल का निर्माण शुरू होता है। इसके बाद भगवान श्रीराम अंगद को लंका भेजते हैं। अगले दृश्य में अंगद दूत बनकर लंका में प्रवेश करते हैं।
फिर रावण के दरबार में अंगद व रावण का करीब 20 मिनट तक संवाद होता है। जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। अगले दृश्य में रामा और रावण सेना में युद्ध होता है। लक्ष्मण व मेघनाथ में घमासान होता है।
मेघनाथ के शक्तिवाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते है। इससे श्रीराम समेत सेना के सभी लोक शोक में डूब जाते हैं। भोजपुरी अभिनेता व भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अंगद की भूमिका में अपने संवाद व अभिनय से लोगों को प्रभावित किया।

वे रावण से कहते हैं...हे महाराज राजाधिराज मैं दूत राम रघुवर का हूं। युवराज देश किष्किंधा का, सुत बाली राज वानर का हूं...। रावण के दरबार में पांव जमाने के दृश्य में भी मनोज तिवारी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान अंगद की भूमिका में सांसद मनोज तिवारी रावण की भूमिका अदा करते फिल

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान अंगद की भूमिका में सांसद मनोज तिवारी रावण की भूमिका अदा करते फिल- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान रावण का दरबार

अयोध्या रामलीला के मंचन के दौरान रावण का दरबार- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान राम दरबार में मौजूद विभीषण व विभीषण को तिलक करते राम

अयोध्या राम लीला के मंचन के दौरान राम दरबार में मौजूद विभीषण व विभीषण को तिलक करते राम- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed