फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lakhs of devotees gathered to measure the path of faith

आस्था का पथ नापने उमड़े लाखों भक्त

Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees gathered to measure the path of faith
अयोध्या। कार्तिक मेले का दूसरा चरण गुरुवार को पंचकोसी परिक्रमा के साथ शुरू हो गया। पंचकोसी परिक्रमा का शुभ मुहूर्त गुरुवार रात 8:30 बजे से था लेकिन भक्तों ने मुहूर्त से करीब डेढ़ घंटे पूर्व ही सात बजे से परिक्रमा शुरू कर दी।
विज्ञापन

जैसे-जैसे रात सघन होती गई, आस्था का पथ भी भक्तों की भीड़ से सघन होता गया। पूरी रात रामनगरी की आध्यात्मिक परिधि भक्तों के जयकारों से गूंजती रही।
देवोत्थानी एकादशी पर पांच कोस की परिधि में आस्था का पग नापने गुरुवार को लाखों भक्त उमड़ पड़े। संपूर्ण अयोध्या नगरी जय श्रीराम, जय सरयू मैया के जयकारों से गुंजायमान हो रही थी।
विज्ञापन

एक ओर जहां परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं का प्रवाह बढ़ता जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर परिक्रमा पूर्ण करने वाले श्रद्धालु सरयू स्नान से लेकर अपने आराध्य की चौखट पर माथा टेकने को उमड़ रहे थे। पूरी रात परिक्रमा की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगरी में उदयातिथि की मान्यता है इसलिए बहुत सारे साधु-संत चार नवंबर की सुबह से परिक्रमा का श्रीगणेश करेंगे। इससे पूर्व गुरुवार की शाम श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और परिक्रमा पथ पर निकल पड़े।
उदया चौराहा, नयाघाट, रामघाट, बूथ नंबर चार, हलकारा का पुरवा चौराहा आदि स्थलों से भक्तों ने धरती मां को शीश नवाकर परिक्रमा शुरू की। आधी रात तक परिक्रमा पथ भक्तों से पट गया था।
परिक्रमा शुक्रवार की शाम 6:43 बजे तक संचालित होगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, रामनगरी में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
रामनगरी में तीन प्रकार की परिक्रमा सदियों से प्रचलित है। इन सभी परिक्रमा का शास्त्रीय महत्व भी है। इसमें सांस्कृतिक परिधि की 84 कोसी परिक्रमा, आध्यात्मिक परिधि की 14 कोसी परिक्रमा और धार्मिक परिधि की पांच कोसी परिक्रमा शामिल है।

84 कोसी परिक्रमा जहां अयोध्या सहित पांच जिलों से होकर गुजरती है। जबकि 14 कोसी परिक्रमा अयोध्या-फैजाबाद की परिधि में होती है। वहीं पांच कोसी परिक्रमा अयोध्या धाम की परिधि में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed