{"_id":"5f9c1dca8ebc3e5fa477c26f","slug":"karsevak-faizabad-news-lko547744660","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर बलिदानी कारसेवकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर बलिदानी कारसेवकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
अयोध्या। हिंदू महासभा ने वर्ष 1990 को कारसेवकों के ऊपर हुए गोलीकांड में शहीद हुए दो वीर बलिदानी कारसेवकों के घर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों को एक करोड़ आर्थिक सहायता व नौकरी देने की मांग उठाई।
इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि एक ओर जहां अयोध्या की पवित्र पावन भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर आज भी बलिदानी कार्य सेवकों की परिवार न्याय पाने की आस में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कारसेवकों के परिवारों की बदहाल स्थिति पर केंद्र व राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।
हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महंत रामलोचन शरण शास्त्री राजन बाबा ने कहा कि योगी सरकार को शीघ्र अति शीघ्र इस पर ध्यान देना ही होगा। बलिदानी कारसेवकों को श्रद्धांजलि देने वालों में हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री चंद्रहास दीक्षित, संदीप गुप्ता, सीमा गुप्ता, रविंद्र कुमार धरिकार, सोनी देवी, सोनाली धरिकार, जोगेंद्र धरिकार, रुचि धरिकार, शिवानी, लकी, मुस्कान, आलोक, चेतन, इशारा ,आदि उपस्थित रहे।