फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kargil martyr was born on top of the district Red

कारगिल की चोटी पर शहीद हुआ था जिले का लाल

Sat, 25 Jul 2015 10:49 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी शीला पांडेय गुजरे हुए लम्हों को याद कर सिहर उठती हैं, लेकिन चेहरे पर विजय का भाव उभर आता है। कहती हैं कि दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन


इनको पढ़ा-लिखाकर देश सेवा लायक बनाना है। उन्होंने बताया कि बात सन 1999 की है। गर्मी का सीजन था, कि पति जगदंबा पांडेय की टुकड़ी को कारगिल की चोटी की सुरक्षा के लिए भेज दिया गया।


दुश्मन का नापाक इरादा कारगिल की चोटी पर कब्जा हासिल करना था। सेना ने ऑपरेशन रक्षक घोषित किया और उनके पति समेत अन्य ने मोर्चा संभाल लिया।

मूल रुप से भदौली गांव की रहने वाली तथा वर्तमान में शहर के दीन दयाल कॉलोनी में रह रही शीला पांडेय ने बताया कि 14 मार्च को उनके पति शहीद हो गये।

शहादत पर सरकार की ओर से सेना मेडल प्रदान किया गया। इसके कुछ दिनों बाद ही सरकार की ओर से ऑपरेशन विजय की घोषणा की गई।

देश की सीमाओं की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले अथवा अदम्य साहस व वीरता का प्रदर्शन करने वालों पर नजर डालें तो लंबी सूची नजर आती है।

जिले के ही अभिमन्यु सिंह ने चाइना वार में 18 दिनों तक विपक्षी सेना की कैद झेली। इसी श्रेणी में सूबेदार आरके त्रिपाठी का नाम लिया जाता है।

वर्ष 1965 की लड़ाई में सोहावल तहसील के बड़ागांव निवासी देवी प्रकाश सिंह की वीरता तथा साहस के चर्चे अभी भी आम हैं। कारगिल की चोटी की रक्षा में वीरता का प्रदर्शन करने वालों में मो. वजूद खान, एसपी सिंह, परशुराम सिंह व बाबूराम सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed