फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kanha XI won the first match

कान्हा इलेवन ने जीता पहला मैच

Wed, 03 Feb 2016 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kanha XI won the first match
टी-20 टैलेंट सर्च क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राकेश चंद्र कपूर फैजाबाद क्रिकेट लीग का बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समारोह में विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कान्हा इलेवन ने ज्वैलरी घर की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कान्हा इलेवन और ज्वैलरी घर की टीम के बीच खेला गया। ज्वैलरी घर की टीम ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। कान्हा इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 133 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के लिए राहुल ने 26, अरशद ने 21 और अंकुर ने 17 रन का योगदान किया। 134 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्वैलरी घर की टीम 19 ओवर में 103 रन बना कर सिमट गई। ज्वैलरी टीम के आतिश ने 24, नीलेन्द्र ने 26 रन का योगदान किया।


इसके अलावा कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। कान्हा इलेवन के प्रशांत ने चार विकेट झटके, उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया।

मौके पर नगरपालिका के चेयरमैन विजय गुप्ता, युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील जायसवाल, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेन्द सिंह, पुलिस अधीक्षक बरेली यमुना प्रसाद सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed