फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jayant Chaudhary drew crowds in the road show

जयंत चौधरी के रोड शो में उमड़ी भीड़

Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary drew crowds in the road show
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने बीकापुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के पक्ष में सोहावल क्षेत्र में रोड शो और जनसभा कर मतदाताओं से संवाद किया।
विज्ञापन


इस दौरान जयंत ने प्रदेश सरकार पर हमले किए। कहा कि सपा सरकार में हर जिले में यादव सिंह जैसे लोग पैदा हो गये हैं। वे जमीनों पर कब्जा करने और तिजोरी भरने में जुटे हैं।
विज्ञापन


रालोद नेता ने पार्टी प्रत्याशी के सिंचाई मंत्री रहने के दौरान कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए श्री चौहान को विकास का वाहक बताया। उपचुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेताया कि प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए गुंडों और अपराधियों के खिलाफ  अपने वोट की कीमत समझें। इसी में क्षेत्र व प्रदेश की भलाई है।

लोहिया पुल पर गुरुवार को फूल मालाओं से स्वागत के बाद मीडिया से मुखातिब श्री चौधरी ने कहा कि सूबे का किसान, नौजवान व मजदूर अपने को ठगा महसूस कर रहा है।

लोकदल इसको बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समय के लोगों को एकजुट कर महागठबंधन बनाया जाएगा। यादव सिंह प्रकरण में कहा कि यादव जी सीबीआई के शिकंजे में फंस गये हैं।

मामले में छिपे राज सामने आए तो कुछ लोगों को सांप सूंघ जाएगा। कई कानून के शिकंजे में फंसेंगे। कहा कि सीबीआई पर केंद्र सरकार का दबाव होता है। आरोप लगाया कि सपा-भाजपा में गुप्त समझौता है।


ऐसे में राज बाहर आने पर संशय है लेकिन पार्टी अभियान चलाकर पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हर जिले में यादव सिंह जैसे लोग पैदा हो गये हैं।

वे जमीनों, ठेका-पट्टा आदि पर कब्जा करने और तिजोरी भरने में जुटे हैं। पार्टी प्रत्याशी मुन्ना सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद, पूर्व विधायक शिवकरन आदि वाहनों के काफिले के साथ सत्ती चौरा, बरसेण्डी, बड़ागांव, सारंगापुर, टड़वा, मिझौड़ा, संजयगंज, सोहावल चौराहा होते हुए नगर क्षेत्र में संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed