{"_id":"5de002be8ebc3e54c548fee6","slug":"jam-faizabad-news-lko494795767","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लगा दो घंटा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लगा दो घंटा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौजागांव। चीनी मिल में आने वाले गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बुधवार को लखनऊ-अयोध्या फोरलेन पर भीषण जाम लग गया। इससे दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आननफानन कोतवाली पुलिस के किसी तरह से एक लेन को चालू कराया। जाम में लगभग कई घंटे तक गाड़ियां रेंगती रहीं, जबकि दूसरा लेन रातभर जाम रहा।
बुधवार रात आठ बजे के बाद गन्ना लदी बेतरतीब वाहन के चलते जाम लगने लगा। एक घंटे में दोनों लेन पर कई किमी. लंबी लाइन लग गई। रुदौली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची लेकिन जाम की स्थिति इतनी विकराल थी कि जाम खुलवाने में दो घंटे का समय लग गया।
दो घंटे बाद भी सिर्फ एक लेन ही खुल पाई। 12 बजे रात्रि तक गाड़ियां रेंग कर पार होती रहीं। जबकि दूसरा लेन पूरी तरह से जाम रहा।
कोतवाल रुदौली विश्वनाथ यादव ने बताया कि मिल प्रबंधन से मीटिंग कर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। फिलहाल हाईवे पर दो उपनिरीक्षक सहित फोर्स भी लगा दी गई है, जिससे जाम की संभावना से बचा जा सके।
विज्ञापन
मुख्य महाप्रबंधक निष्काम गुप्ता ने बताया कि गन्ने की ट्रॉलियों की समस्या नहीं है, यह रूटीन है। मिल की ओर से भी गार्ड की व्यवस्था की गई है। हाईवे पर मिल को जाने वाले रास्ते का कट न होने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।