फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Innocent raped, found covered in blood

मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली

Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Innocent raped, found covered in blood
अयोध्या। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बैराग पुरा में बुधवार रात करीब 9:30 बजे छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया गया। उसकी चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों को वो खून से लथपथ मिली।
विज्ञापन

इससे हड़कंप मच गया। लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया। बालिका को श्रीराम चिकित्सालय से गंभीर हालत में महिला अस्पताल और फिर वहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे घटना के आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। रामनगरी में मासूम के साथ हैवानियत की खबर जिले में आग की तरह फैल गई।
महिला अस्पताल में सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित सपा नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया है। लोगों में घटना को लेकर खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद लल्लू सिंह ने जिले के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो भी इस मामले में दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सपा नेता तेज नारायण पांडेय ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना की जांच होनी चाहिए साथ ही साथ जो दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विहिप ने भी घटना की निंदा की है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस प्रकार एक मासूम के साथ की गई दरिंदगी से संपूर्ण मानवता तार-तार हो उठी है।

स्थानीय प्रशासन अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर पीड़ित मासूम के साथ न्याय करे। महिला अस्पताल के सीएमएस आशाराम ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed