{"_id":"55c8f8d6b955e48196c8c5dcf8be49db","slug":"independence-day-with-the-tight-security-cordon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस को लेकर कसा सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस को लेकर कसा सुरक्षा घेरा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के सभी सर्किलों रुदौली, बीकापुर, सदर, मिल्कीपुर, अयोध्या व शहर में स्वाधीनता दिवस को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिला पुलिस की ओर से कवायद शुरू कर दी गयी।
शहर क्षेत्र में एसपी सिटी के साथ सीओ सिटी यमुना प्रसाद व स्थानीय अभिसूचना के अधिकारी के नेतृत्व में डाग स्क्वायड, बम खोजी व निरोधी दस्ते, एंटी सेबोटाज चेक टीम समेत पुलिस के जवानों ने शहर के होटल, धर्मशाला आदि की सघन जांच कराई।
कचेहरी, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस तिराहा समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी के साथ सतर्कता व निगरानी का निर्देश दिया गया है। होटल, धर्मशाला, लाज संचालकों को संदिग्ध हरकत व व्यक्ति के बाबत पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
जुड़वां शहर अयोध्या में सुरक्षा को लेकर खास एहतियात बरती जा रही है। एसपी सिटी आरएस गौतम का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराने के लिए तय रणनीति तथा सुरक्षा खाके की समीक्षा के साथ जवानों व अधिकारियों के ड्यूटी आवंटन की कवायद जारी है।