{"_id":"5daf3a888ebc3e93c418caf4","slug":"increase-the-glory-of-deepotsav-faizabad-news-lko4884021125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय मेला घोषित होने से बढ़ेगा दीपोत्सव का वैभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय मेला घोषित होने से बढ़ेगा दीपोत्सव का वैभव
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव को प्रदेश सरकार ने प्रांतीय मेला घोषित कर दिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में दीपोत्सव को प्रांतीय कृत मेला घोषित करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई।
अब रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर चार प्रांतीयकृत मेलों का आयोजन होगा। इससे पहले चैत्र रामनवमी, सावन मेला व कार्तिक परिक्रमा मेले को प्रांतीय मेले का दर्जा प्राप्त था। इसी कड़ी में अब दीपोत्सव भी जुड़ गया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय का रामनगरी के संत-धर्माचार्यों ने स्वागत किया है।
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के धार्मिक एवं पर्यटन विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में पिछले तीन वर्षों से अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव को शासन ने प्रांतीय मेला घोषित करते हुए इसके लिए अक्षय निधि बना दी है।
विज्ञापन
अब दीपोत्सव नित नए आयाम स्थापित करेगा। इस वर्ष दीपोत्सव के लिए प्रदेश सरकार ने 6 करोड़ का बजट पहले ही घोषित कर दिया है। सरकार का यही प्रयास है कि दीपोत्सव अयोध्या का मुख्य उत्सव बने।