{"_id":"616b1114cd361554306528c2","slug":"inauguration-of-two-power-substations-made-of-12-crores-faizabad-news-lko6002925185","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 करोड़ से बने दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 करोड़ से बने दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में आईपीडीएस योजना के तहत 12 करोड़ की लागत से बने दो विद्युत उपकेंद्रों का शनिवार को सांसद लल्लू सिंह ने लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि 2600 घरों को बिजली का कनेक्शन दिया गया है। इन दोनों उपकेंद्रों के स्थापित हो जाने से लोड के कारण होने वाली कटौती में कमी आएगी।
लोकार्पण समारोह के दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया है कि लालबाग व देवकाली फीडर पर लगातार विद्युत लोड अधिक रहा करता था। अक्सर दोनों उपकेंद्रों पर फाल्ट होने की दशा में कटौती होती रहती थी लेकिन कैंट विद्युत उपकेंद्र बन जाने से यह समस्या समाप्त हो गई है।
उन्होंने बताया है कि इसके साथ मक्खापुर उपकेंद्र के संचालित होने से परिक्रमा मार्ग पर विद्युत की समस्या का समाधान होगा। दोनों उपकेंद्रों की लागत लगभग 12 करोड़ रुपये है। लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता सुनील गर्ग, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुुप्ता, उपखंड अधिकारी रामभेज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।