{"_id":"8aa6ba0db096048e77876c5fca7f7ba9","slug":"in-the-smoke-filled-bus-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में धुआं भरने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में धुआं भरने से मची अफरातफरी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज डिपो से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही एक बस में मंगलवार को अचानक धुआं उठा और गाड़ी में भरने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में चालक ने बस को रोका तो सारे यात्री नीचे उतर आये।
कार्यशाला के कर्मियों ने खराबी ठीक करवाकर बस को गंतव्य के लिए रवाना कराया। घटना डिपो से थोड़ी दूर मुख्य मार्ग पर विकास भवन के पास हुई। बताते हैं कि वायरिंग में शॉर्टसर्किट के चलते घटना हुई।
मंगलवार को दिन में 11:30 बजे एक रोडवेज बस वर्कशॉप से निकलकर बस स्टेशन पर आई। इस बस में बतौर चालक सर्वेश पाठक और परिचालक सुनील मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
सवारियां बैठाने के बाद लगभग डेढ़ बजे बस लखनऊ के लिए रवाना हुई। रोडवेज बस मुख्य मार्ग पर थोड़ी दूर चलकर विकास भवन के पास पहुंची ही थी कि यात्रियों व चालक को बस में धुआं भरने का अहसास हुआ।
यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक ने तत्काल बस रोक दी। यात्री हड़बड़ाकर नीचे उतर आये। चालक ने बोनट खोल इंजन चेक किया और मामले की जानकारी रोडवेज प्रबंधन को दी।
रोडवेज प्रबंधन ने डिपो कार्यशाला के कर्मियों को मौके पर भेजा। कर्मियों ने खराबी दूर करने के बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना कराया। तकनीकी कर्मियों का कहना है कि वायरिंग में शॉर्टसर्किट के चलते धुआं उठा था, कोई खास तकनीकी दिक्कत नहीं थी।
वायरिंग को दुरुस्त कर दिया गया है। इस बाबत फोरमैन सर्वजीत वर्मा ने बताया कि प्रकरण की जानकारी के बाद दिक्कत दूर करवाकर बस को लखनऊ के लिए रवाना करवा दिया गया।