फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In Bihar, the NDA will from Srkar : ramvilas

बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार : रामविलास

Tue, 16 Jun 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 16 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
लालू और नितीश के मिलने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार में चुनाव की आहट देख छह दलों ने गठबंधन कर लिया। कहते हैं कि  मुलायम सिंह यादव हमारे नेता हैं। सवाल उठाया कि आखिर कोई बताए कि मुलायम सिंह यादव किस पार्टी के अध्यक्ष हैं? बिहार की जनता जान चुकी है कि सब अवसरवादी नेता हैं।
विज्ञापन


वह यहां सोमवार को गुलाबबाड़ी मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से आयोजित दलित महापंचायत में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पासवान ने दलितों की एकजुटता पर बल देते हुए यूपी में वोटबैंक की राजनीति से सावधान भी किया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि भारत कुछ सालों में विकसित देशों की कतार में होगा। बिहार के राजनीतिक हालात पर कहा कि एनडीए सरकार बिहार में तीन चौथाई बहुमत से बनेगी। लालू और नीतिश के मिलने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी हैं, जिसके नाम का प्रस्ताव करेंगे वही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी पर भी व्यंग कसा, कहा कि दो नाव पर सवारी ठीक नहीं है। माझी को साफ करना होेगा कि वह एनडीए में हैं, जो नरेंद्र मोदी तय करेंगे, उसे मानेंगे।

 दलित महापंचायत को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में कल तक जो आपस में लड़ रहे थे, वही विकास की बात कहकर गलबहियां कर रहे हैं। 25 सालों में राज करने वालों ने वहां जंगल राज कायम कर दिया। कहा कि माया-मुलयाम का यूपी में पुराना झगड़ा है।

इनके जितना दलित विरोधी कोई नहीं हुआ। दोनों प्रदेश के गरीब व दलितों तथा किसानों-मजदूरों को ठगते रहे हैं। दलित की बेटी ने बाबा साहेब के नाम पर क्या किया? उन्होंने सियायत में पहुंचने के बाद अंबेडकर फाउंडेशन बनवाया, संसद में बाबा साहेब की फोटो लगवाई, पीएम वीपी सिंह के कार्यकाल में आरक्षण की घोषणा करवाई तथा बाबा साहेब के जन्मदिन पर छुट्टी घोषित कराई।


भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश तथा जनता के विकास व उत्थान के लिए सबको लेकर काम कर रही है। पंचायत को पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव काली पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. चित्रा सिंह, प्रमुख महासचिव अब्दुल खालिक, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सर्राफ आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed