फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Immersion system glitch on the site

विसर्जन स्थल पर पसरी बदइंतजामी

Wed, 21 Oct 2015 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
फैजाबाद/अमर उजाला Updated Wed, 21 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
हाल यह है कि शहर की ढाई सौ प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सोते को रोक निर्मलीकुंड में विर्सर्जन होगा। यहां बुधवार को सरयू नहर खंड के एक्सईएन केशरी सिंह, एई वीपी पांडेय, जोई जितेंद्र यादव सोते को बालू की बोरियां रख घेराबंदी कराते दिखे। घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी मोहित गुप्ता ने दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि प्रदूषण मुक्त सरयू के लिए यह इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


उधर अयोध्या में मंगलवार को अफसरों की मौजूदगी में लिए गए निर्णय के बाद संत तुलसी दास घाट के बगल सरयू कुंड की खुदाई तीन जेसीबी मशीन से रात भर कार्य जोरों पर किया गया लेकिन कार्य एक तिहाई ही हो सका। हाल यह रहा कि बुधवार को तीन में से मात्र एक जेसीबी ही अब कार्य कर रही है। मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारियों ने अफसरों से कार्य की प्रगति पर असंतोष भी प्रकट किया।
विज्ञापन


आशंका जाहिर की गई कि मंगलवार को लिए गए फैसले के अनुसार विसर्जन के लिए खोदे जा रहे कुंड का क्षेत्रफल कम कर दिए जाने से सैंकड़ों प्रतिमाओं का विसर्जन आखिर कैसे होगा। समिति के संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ल ने बताया कि सरयू कुंड की खुदाई में मानक से इतर एक चौथाई ही खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखे सरोवर के दो गड्ढों में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
मसौधा। आस्था के सरोवर भरत कुंड में प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था को प्रशासन  अमलीजामा पहनानें में जुटा हैे। आस्था का सरोवर सूख जाने से प्रशासन यहां  दो बड़े गड्डे खोदवा रहा है। एक गड्ढा 50 मीटर लंबा और 25 मीटर चौड़ा तो  दूसरा 25 मीटर चौड़ और इतना ही लंबा खोदवाया गया है।

एसडीएम अवनीश राय ने  बताया कि इन्ही गड्ढों में पम्पिंग सेट लगवा कर पानी भरवाया जा रहा है।  विसर्जन संबधित सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। बतादे कि यहां लगभग  200 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

सरोवर के सूख जाने से जो पानी  गड्ढों में भरावाया जा रहा है उसे जमीन सोख ले रही है। लगातार दो पंपिंग  सेट चल रहे है। मसौधा क्षेत्र में 155 प्रतिमाएं सूचीबद्ध है लेकिन घरों  में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन भक्त यहीं पर करेंगे।


सिर्फ गंगा-यमुना के लिए कोर्ट का आदेश
कोर्ट का आदेश सिर्फ गंगा और जमुना नदी के  लिए है।  शेष नदियों में पहले की तरह प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने  बताया कि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा हैे। गोमती के रेछ घाट, घाघरा के कैथीघाट(महंगू पुरवा), कल्याणी नदी के रामसनेही  घाट व पटरंगा के पास स्थित घाट पर विसर्जन पूर्वकी तरह इस बार करने की  अनुमति दी गई है।
-कंचन राम, एसडीएम 

केस एक- प्रदूषण रोकने को सोते में होगा विसर्जन
 - फैजाबाद शहर व आसपास की 250 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पहले सरयू के गुप्तारघाट की धारा में होता था, अब गुरुवार को सोते को रोक निर्मलीकुंड में विसर्जन की तैयारी है। पूजा समितियां पानी कम होने की परेशानी गिना रही हैं, तो प्रशासन कोर्ट के आदेश के मुताबिक मुकम्मल इंतजाम का दावा कर रहा है।

केस दो- अभी चल रही खुदाई, कैसे होगा विसर्जन
- अयोध्या पतित पावनी सरयू को प्रदूषण मुक्त रख नवरात्रि पर प्रतिमाओं का विसर्जन 100  गुणे 60 के सरयू कुंड में कराए जाने पर संशय के बादल गहराने लगे हैं। 24  घंटे में कुंड की खुदाई के कार्य की धीमी रफ्तार को देखते हुए बुधवार को  क्षेत्रफल को आधे से भी कम में समेटते हुए खुदाई जारी है लेकिन एक तिहाई  कार्य भी नहीं कराया जा सका है। ऐसे में गुरुवार को तीन जिलों की सैंकड़ों  प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है।

केस तीन- यहां बीच धारा में ही होगा विसर्जन
- रुदौली तहसील क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन किसी नई व्यवस्था को लागू नहीं कर रहा है। यहां पूर्व की भाति लगभग 171 प्रतिमाओं का विसर्जन गोमती, कल्याणी व घाघरा नदी में किया जाएगा। घाटों की साफ सफाई कराई जा रही है। गोमती के रेछ घाट, घाघरा के कैथीघाट(महंगू पुरवा), कल्याणी नदी के रामसनेही  घाट व पटरंगा के पास स्थित घाट पर बुघवार को कोई व्यवस्था परवान नहीं चढ़  सकी थी। यहां अलग  अलग जगहों पर 22, 23, 24 अक्टूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

केस तीन- सरयू के दिलासीगंज घाट पर भी धारा में विसर्जन
- मयाबाजार के दिलासीगंज स्थित सरयू घाट पर भी बीच धारा में गुरुवार और शुक्रवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। प्रशासन विसर्जन से सम्बंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। मिट्टी डलवाकर जेसीबी से घाट को समतल कराया जा रहा है। दिलासीगंज सरयूघाट पर दो दिनों में लगभग 150 प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। प्रतिमाओं के विसर्जन को धारा में रोकने के लिए कोई अतरिक्त व्यवस्था प्रशासन ने नहीं की है। एसडीएम अमित सिंह ने बताया कि  नदी में ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

केस चार-सोहावल में भी बीच धारा में होगी मां की विदाई
- सोहावल की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार को होगा। सरयू तट के ढेमुवा घाट व सिहोरा घाट पर लगभग 175 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। एसडीएम सोहावल अवनीश राय ने बताया कि परम्परागत तरीके  से सरयू नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। पूजा समितियों में बीच धारा में विसर्जन करने की अनुमति से खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed