फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Immersion of the idols with fanfare

धूमधाम से हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

Sun, 15 Nov 2015 11:28 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
थाना  क्षेत्र के जमुनीपुर, चन्द्रदीप, तेलियागढ, रामगंज, कटरा, बसस्टाप,  अंकारीपुर सहित दर्जनों स्थानों पर धनतेरस से बैठी गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार देर शाम दिलासीगंज सरयू तट पर संपन्न हो गया। इससे पूर्व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर बैठी प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा कस्बेे के  तेलियागढ, रामगंज, सरस्वतीनगर, कटरा, भीटीचैाराहा, बसस्टाप, बरदहीबाजार, मानापारा, सरैया, समदा  होते हुए दिलासीगंज सरयू तट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा मे शामिल लोग डीजे  की धुन पर नाचते गाते तथा अबीर गुलाल उड़ा मां के जयकारे लगा रहे थे। दोपहर  बाद शुरू हुई शोेभायात्रा के पूर्व तेलियागढ़, रामगंज की प्रतिमाएं कस्बे के  पश्चिमी सिरे पर स्थित पोखरे के पास तथा तेजापुर अंकारीपुर, कटरा चन्द्रदीप  की मूर्तियां पूर्वी सिरे स्थित बस स्टॉप निकट सीएचसी पर एकत्रित  हुईं।
विज्ञापन


शोभायात्रा की अगुवाई केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति कटरा जोन प्रभारी  प्रशांत गुप्ता, शेखर जायसवाल, पवन गुप्ता सहित कई लोग कर रहे थे। सुरक्षा की  दृष्टि से कोतवाल अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अव्यवस्था से भड़के पूजा समिति के लोग
गोसाईगंज। कस्बे के  महादेवाघाट व सीतारामघाट पर तमसा नदी की साफ सफाई न कराए जाने से दर्जनों जगहों की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जन करने से केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के साथ साथ पूजा कमेटी के लोगों ने हाथ खडे़ कर दिये।

केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति के कटरा जोन प्रभारी  प्रशांत गुप्ता व श्री गणेश लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि तमसा जल में पानी का अभाव है। बहाव न होने के कारण दोनों घाटों पर जगह जगह गंदगी फैलने के साथ ही नदी के सतह पर काई तथा जलकुंभी जमी हुई है।


पखवारे भर पूर्व दुर्गापूजा में दोनों घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद भी न तो इसकी साफ-सफाई करायी गई और न ही पानी छोडे़ गए, ऐसे मे वहां प्रतिमाओं का विसर्जन करने का कोई औचित्य नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed