{"_id":"d6c7eacbb8a766d559177f5070f3aabc","slug":"immerse-the-urn-with-grand-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य शोभायात्रा के साथ कलश विसर्जित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य शोभायात्रा के साथ कलश विसर्जित
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित परिसर में विराजमान रामलला का 67वां प्राकट्य महोत्सव के तहत मंगलवार को अधिगृहीत परिसर से पूजित कलश को लेकर सरयू में पूजन-अर्चन के बाद विसर्जित किया गया।
दूसरी बेला में गाजे-बाजे के साथ रामलला की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पूजन व स्वागत किया गया। इसी के साथ नौ दिवसीय प्राकट्य महोत्सव का समापन हो गया।
श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय रामलला का 67वां प्राकट्य महोत्सव चार जनवरी से वैदिक पूजन-अर्चन के साथ श्रीराम जन्मभूमि संपर्क मार्ग के सामने क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में कलश स्थापना के साथ आरंभ हुआ था।
विज्ञापन
रविवार को समिति सदस्यों द्वारा पूजित कलश व चित्रपट को अधिगृहीत परिसर स्थित गर्भगृह में विराजमान रामलला तक पुजारी के माध्यम से भिजवाया गया था।
मंगलवार को समिति के अध्यक्ष महंत रामचरित्र दास, महामंत्री पं. राम प्रसाद मिश्र, संयोजक संजय शुक्ला, रामभद्र पाठक, रामनाथ तिवारी, हरिशंकर सिंह, पराग मिश्र, पं. शिशंकर वाजपेयी आदि ने अधिगृहीत परिसर के रंगमहल बैरियर पर पूजित कलश व चित्रपट को पुजारी से वापस लिया।
सदस्यों ने पूजित कलश का सरयू में पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन किया। शाम लगभग तीन बजे रामजन्म भूमि संपर्क मार्ग के सामने से गाजे-बाजे के साथ चित्रपट से सजे रथ व रामलला की झांकियों को प्रदर्शित करती शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का श्रीराम जन्मभूमि संपर्क मार्ग के सामने गोपीनाथ शुक्ल, नीलिमा शुक्ला, धर्मकांटा के पास सविता देवी, अशोक कुमार, मनोज कुमार व अनूप कुमार ने स्वागत किया।
टेढ़ी बाजार पर सूरज लाल पांडेय, ननकू पांडेय, रामनाथ, दुराही कुआं के पास कमलेश त्रिपाठी, धनंजय दुबे, अवधेश सिंह, अशर्फी भवन के पास महंत अवध बिहारी दास, दुर्गेश पांडेय ने आरती-पूजन कर स्वागत किया।
शोभायात्रा कजियाना, टेढ़ी बाजार, वशिष्ठ कुंड, दुराही कुआं, कटरा, अशर्फी भवन, विभीषण कुंड, मातगैंड़, बड़ा डाकखाना, श्रंगार हाट, हनुमान गढ़ी चौराहा होते हुए वापस पहुंच कर समाप्त हुई।
इसी के साथ प्राकट्य महोत्सव के समापन की घोषणा की गई। यात्रा में समिति के पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, श्रीराम बल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत कौशल किशोर फलाहारी, पुजारी रामदास, महंत बृजमोहन दास शामिल रहे।