फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   House fire, the loss of thousands

घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Wed, 25 Nov 2015 10:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में सोमवार रात खपरैल के एक मकान में आग लग गई। इससे वहां रखा भूसा, अनाज सहित गृहस्थी का अन्य सामान भी जल गया। आग कैसे लगी? ये पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


टिकरी गांव निवासी विजय कुमार सिंह का खपरैल मकान है। इससे सटे छप्पर में उपले व लकड़ी रखी थीं। मंगलवार रात साढे़ नौ बजे छप्पर में से धुआं उठने लगा।

जब तक परिवारीजन कुछ समझ पाते तब तक छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। विजय ने फायर कंट्रोल रूम में खबर देने के साथ ही ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन


मगर देखते ही देखते छप्पर की लपटों ने घर को भी चपेट में ले लिया। घर में बंधे मवेशियों को बाहर निकालने के दौरान एक युवक जख्मी हो गया।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया मगर तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया। पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड से 50 क्विंटल भूसा, 12 क्विंटल अनाज सहित अन्य घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed