फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hostels denied raging University IT student

हॉस्टल न मिलने पर भड़के विवि के आईटी छात्र

Sat, 12 Sep 2015 11:11 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
उनका कहना था कि सरयू छात्रावास में अब तक उनको कमरे नहीं मिल पाए हैं। छात्रों ने कमरे दिलाए जाने की मांग उठाई। नाराज छात्रों को विवि प्रशासन के अफसरों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


आईटी के छात्रों ने बताया कि सरयू हॉस्टल में उनको संस्थान नहीं मिल पा रहा है। अब तक कई बार इसके लिए संबंधित लोगों को जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


इसके बाद मजबूरन उन्हें यह मार्ग अपनाना पड़ा। वह कहां जाएं. कैसे अपनी पढ़ाई करें। पढ़ाई न हो पाने से उनको दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासनिक भवन के सामने जुटे छात्रों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि सरयू छात्रावास में कुल 120 कमरे हैं। इनमें से 60 कमरों में ताला लगा हुआ है। यह कमरे पिछले 15 जून से बंद पड़े हैं। जिन छात्रों को कमरा अलॉट किया गया था।


उसे खोला नहीं गया है। इसके कारण छात्र परेशान हैं। सरयू हॉस्टल के अधीक्षक अनिल यादव का कहना है कि अराजकतत्वों के इशारे पर ऐसी कार्रवाई उचित नहीं है।

बताया कि बंद कमरों को खुलवाने के लिए आठ अगस्त को विवि प्रशासन को पत्र लिखा गया था। इसके बाद 16 अगस्त को आईटी के निदेशक को भी पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ताला लगा होने के कारण इसकी मरम्मत भी नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed