फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital

मेडिकल कॉलेज में ढाई करोड़ से बनेंगी पांच लैब

Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
hospital
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में मेडिकोज के अगले बैच की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। द्वितीय सत्र में पढ़ाई में आवश्यक प्रयोगात्मक कार्यों के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रयोगशालाएं बनाने को स्वीकृति मांगी गई है। इसके अलावा आवश्यक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर आदि की तैनाती के साथ अन्य संसाधनों को समय से जुटाने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में अगस्त में सौ सीटों पर दाखिला लेकर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई है। इन मेडिकोज की अगले साल सितंबर में परीक्षा कराई जाएगी।
साथ ही अगस्त में नीट से परिणाम घोषित होने के बाद प्रथम सत्र का दूसरा बैच भी आवंटित हो जाएगा। इन सभी की तैयारियों के लिए अभी से मेडिकल कॉलेज प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

भवन निर्माण काम भी तेजी से चल रहा है, जिसे जून 2020 तक पूरा करना है। वहीं, पूर्व में दाखिले के लिए मेडिकोज के द्वितीय सत्र की पढ़ाई के लिए तमाम संसाधनों की और आवश्यकता है, जिसकी खरीद के लिए कसरत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगी ये प्रयोगशालाएं
द्वितीय सत्र की पढ़ाई के लिए पैथोलॉजी, माइक्रोबॉयलोजी, फोरेंसिक मेडिसिन, फार्माकोलॉजी व कम्यूनिटी मेडिसिन की प्रयोगशालाओं का निर्माण होना है। इसके लिए हॉल तैयार है। बस म्यूजियम, रिसर्च लैब, फर्नीचर व अन्य उपकरणों की खरीद कर उन्हें व्यवस्थित करना है। प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार ने बताया कि प्रथम सत्र में इन मदों में प्राप्त हुए करीब पांच करोड़ रुपये में करीब तीन करोड़ ही खर्च हुए थे। शेष धन में कुछ और की व्यवस्था करके इन उपकरणों की खरीद हो जाएगी। बस, शासन से अनुमति मांगी गई है। समय से प्रयोगशालाएं स्थापित हो जाएंगी तो समयानुसार अगले बैच की पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।
31 प्रोफेसरों के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू
अगले सत्र में पढ़ाई के लिए 31 प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी। इनमें आर्थो विभाग में तीन, गायनी में एक, एनाटॉमी में एक, निश्चेतना में तीन, कम्यूनिटी मेडिसिन में पांच, जनरल मेडिसिन में एक, सर्जरी में एक, बाल रोग में दो, पैथोलॉजी में चार, फार्माकोलॉजी में तीन, फिजियोलॉजी में एक, फोरेंसिक मेडिसिन में एक, बायोकेमिस्ट्री में एक, माइक्रो बॉयलोजी में दो, रेडियोलॉजी में दो शामिल हैं। इन प्रोफेसरों में से प्रथम सत्र में संविदा पर तैनात करीब दस चिकित्सकों की स्थायी तैनाती की जाएगी। इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि 27 दिसंबर तक आवेदन लेने के उपरांत अग्रिम प्रक्रिया शुरू होगी।
केजीएमयू से संबद्ध होगा मेडिकल कॉलेज
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से संबद्ध किया जाएगा। प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि केजीएमयू की टीम ने बीते माह मेडिकल कॉलेज का दौरा किया है। यहां मानक के अनुरूप सेवाएं व व्यवस्थाओं को चिह्नित करके टीम गई है। मानकों को पूर्ण करने के उपरांत इसे केजीएमयू से संबद्ध किया जाएगा। यहां पढ़ने वाले मेडिकोज को केजीएमयू का प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा।

एमसीआई के प्रथम निरीक्षण की हो रही तैयारी
द्वितीय सत्र की पढ़ाई के लिए एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) के पहले दौरे की इन दिनों तैयारियां चल रही हैं। प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार ने बताया कि किसी भी समय एमसीआई की टीम भ्रमण कर सकती है। दूसरे सत्र के लिए कुछ कमियों को चिह्नित करके उन्हें दूर करने का निर्देश दिया जाएगा। जिसके उपरांत अप्रैल में दूसरे निरीक्षण के बाद अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed