{"_id":"5d4482b98ebc3e6d1f61b74b","slug":"honored-of-two-railway-workers-faizabad-news-lko4742930172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने फैजाबाद के दो रेल कर्मियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने फैजाबाद के दो रेल कर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
अयोध्या। ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने व जागरूकता दिखाकर ट्रेन दुर्घटनाओं को बचाने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ट्रेन संचालन से जुड़े 13 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें फैजाबाद जंक्शन के लोको पायलट पीके राम व सहायक लोको पायलट नरेंद्र कुमार वर्मा शामिल हैं।
लखनऊ में आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने इन्हें सम्मानित करते हुए रक्षा सर्वोपरि है का मूल मंत्र दिया एवं सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालयों पर अन्य साथी कर्मचारियों को संरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने की सलाह दी।
रेल विभाग में संरक्षित एवं दुर्घटना रहित रेल संचालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संरक्षा विभाग द्वारा अपनी ड्यूटी को सतर्कता एवं जागरूकता तथा सूझबूझ से कार्य करने तथा संभावित दुर्घटनाओं को बचाने हेतु महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर प्रतिमाह पुरस्कृत किया जाता है।