फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Home will be identified in the name of daughters

बेटियों के नाम से होगी घर की पहचान

Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Home will be identified in the name of daughters
अयोध्या। हरियाणा के बीबीपुर मॉडल से अयोध्या में सामाजिक क्रांति का बिगुल बज गया है। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के पलिया लोहानी गांव में बुधवार को ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उत्सव के संयोजक सुनील जागलान के इस अभियान में बेटियों के नाम नेम प्लेट, माहवारी की जागरूकता के लिए शुरू किए पीरियड चार्ट जैसे सैकड़ों अभियान संचालित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटियों के नाम से घर की पहचान शुरू कर दी गई है। ग्राम उत्सव में सुनील जागलान द्वारा किसी भी महिला व पुरुष द्वारा महिला केंद्रित गाली न देने की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम उत्सव का आगाज गांव की लड़की आर्या को सभा का प्रधान बनाकर शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि प्रधान आर्या जी क्या मैं अपने विचार रख सकता हूँ तो उधर से जवाब आता है इजाजत है।
बीबीपुर मॉडल के संयोजक सुनील जागलान ने खुशी-खुशी कार्य में आर्या के सचिव की भूमिका निभाई। हरियाणा के सुनील जागलान द्वारा पलिया लोहानी में ग्राम उत्सव रखा गया।
जिसमें पलिया लोहानी के हर उम्र के लोगों की भागेदारी के साथ ही पूरे ब्लॉक के अधिकारी व सभी ग्राम सहायकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्राम उत्सव का खुमार लोगों पर यूँ चढ़ा कि गांव के लोगों ने सफाई के लिए मोहल्ला गोद लेना, पौधरोपण के लिए तालाब गोद लेना, स्वागत गेट के लिए स्वयं दान देना, सिलाई केंद्र की व्यवस्था करना, पुस्तकालय के लिए पुस्तकें दान देना सभी कुछ सुनील जागलान के एक आह्वान पर कर देने का संकल्प कर लिया।
पहली बार महिलाओं ने भागीदारी इतनी मजबूत रही कि सीधे रूप से गांव की जरूरतों को अधिकारियों के सामने बेबाकी के साथ रखा। ग्राम उत्सव में लोगों की समस्याओं का गांव के युवा प्रधान अभिषेक सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मिलकर समाधान करने का संकल्प भी देखने को मिला।
प्रधान अभिषेक सिंह ने कहा कि बीबीपुर मॉडल से हमारे गांव में नई क्रांति का संचार हो गया है। हम सुनील जागलान के नेतृत्व में गांव में कार्य करके हमारे गांव को बीबीपुर मॉडल बनाएंगे।

ग्राम सहायक काव्या ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार देखने को मिला। ग्राम सचिव मुकेश मौर्या ने कहा कि इस कार्य से पलिया लोहानी ही नहीं पूरे अयोध्या में ग्रामीण विकास अब सक्रिय तरीके से हो सकेगा। सभी प्रधान अब बीबीपुर मॉडल से सीखकर ऐसे गांव बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed