फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   home quarantine youth died

होम क्वारांटीन में सूरत से आए युवक की मौत

Tue, 26 May 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
home quarantine youth died
बीकापुर। गुजरात प्रांत के सूरत से घर वापस आए कोतवाली क्षेत्र के गंडई लाला का पुरवा निवासी एक युवक की घर के अंदर सोमवार देर शाम मौत हो गई। वह होम क्वांरटीन में था। कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया है। साथ ही उसकी मां को मसौधा में क्वारंटीन करने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गंडई के लाला का पुरवा निवासी रामनाथ यादव (25) पुत्र राम बहादुर यादव 10 मई को गुजरात के सूरत से ट्रेन और बस से घर वापस आया था। वह होम क्वारंटीन था। उसकी तबीयत भी खराब नहीं थी। फिर भी अचानक सोमवार शाम अचानक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना निगरानी समिति के माध्यम से कोतवाली में दी गई। सूचना पर रात में ही क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र, कोतवाल इंद्रेश यादव कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि सूरत से घर आया युवक अपने घर में क्वारंटीन था। परिवार में सिर्फ उसकी बुजुर्ग मां पार्वती देवी (60) ही उसके साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि मौके पर स्वास्थ्य टीम भेजी गई थी। मृतक की बुजुर्ग मां को फैसिलिटी सेंटर मसौधा भेजकर आइसोलेट कराया गया है। शव के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चल पाएगा। कोतवाल इंद्रेश यादव ने यह भी बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। उसके बाद गड्ढा खोदवा कर उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। कोई व्यवस्था न होने पर ग्राम प्रधान के सहयोग से आसपास सैनिटाइज भी कराया गया। उधर, प्रवासी युवक की मौत को लेकर ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed