फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Home of transmittal 25 juvenile recruitment, two Lucknow Referee

संप्रेक्षण गृह के 25 किशोर भर्ती, दो लखनऊ रेफर

Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
भर्ती छह किशोरों में दो को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अब तक कुल 25 बाल बंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। हालांकि मरीजों की डेंगू जांच की रिपोर्ट निगेटिव बताई गई है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना निवासी एक किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह से बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे गुरुवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इधर, अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती इसी केंद्र के पांच अन्य किशोरों को भी गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेड पर छटपटा रहे एक अन्य किशोर को भी दोपहर में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका कहना था कि उसे क्या हो रहा है? कुछ पता नहीं है। शेष चारों ने खुद को बेहतर बताया। एक किशोर ने संप्रेक्षण गृह पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इसका कहना था कि वहां कोई आदमी ध्यान नहीं दे रहा है।

बुखार पीड़ितों का इलाज कर रहे वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नानक सरन ने बताया कि लखनऊ भेजे गए दोनों किशोरों की दिक्कतें न्यूरो से संबंधित हैं। दोनों को बार-बार झटके आ रहे हैं।


यहां इलाज की सुविधा न होने के चलते लखनऊ भेजा गया है। कहा कि किशोरों के अलावा अस्पताल में तेज बुखार पीड़ित 25 मरीजों की ब्लड जांच रिपोर्ट में डेंगू के वायरस निगेटिव पाए गए हैं। सभी को बुखार की सामान्य दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed