{"_id":"d8aa6d4dda93ea37b0d35394e4a0f619","slug":"hindus-have-always-respected-court-saints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं ने हमेशा किया न्यायालय का सम्मान : संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं ने हमेशा किया न्यायालय का सम्मान : संत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मंत्री शिवपाल यादव और राजेंद्र चौधरी के राम मंदिर पर आए बयान पर विश्व हिंदू परिषद सहित संत-धर्माचार्यों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
संतों ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए हिंदू समाज संकल्पित है। वहां मंदिर ही बनेगा। न्यायालय का सम्मान हिंदू ही करता आया है जो आज तक जारी है।
सपा सरकार के मंत्री अब 2017 में सत्ता सुख पुन: भोगने के लिए मुस्लिम वोटों के लिये रामभक्तों को धमकियां दे रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्य महंत सुरेश दास ने कहा रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला को दुनिया की कोई ताकत अब वहां से नहीं हटा सकती है।
विज्ञापन
वहां मंदिर था, है और रहेगा। कहा कि सपा मुस्लिम वोटों के लिए कुछ भी कर सकती है। अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास ने कहा रामलला के मंदिर की भव्यता के लिए संत प्राणों को न्यौछावर करने के लिये सदैव तत्पर हैं।
महामंडलेश्वर प्रेमशंकर दास ने कहा है कि अयोध्या राम की है और रामलला की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हिंदुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा शिवपाल यादव हों या उनके भ्राता सभी मात्र वोटों के लिए अपनी डुगडुगी पीटने में सक्रिय हैं।
अयोध्या में रामजन्म भूमि न्यास द्वारा मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की नक्काशी का कार्य 1990 से चल रहा है। रामभक्त न्यायालय की अवमानना नहीं कर रहे हैं बल्कि उनके जैसे राजनेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं।