{"_id":"64c7f82909bfa2a8630b5418","slug":"hindu-mahasabha-tamilnadu-river-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-553-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हिंदू महासभा ने राममंदिर ट्रस्ट को सौंपा तीन नदियों का जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हिंदू महासभा ने राममंदिर ट्रस्ट को सौंपा तीन नदियों का जल
Mon, 31 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारत हिंदू महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल तमिलनाडु स्थित प्रसिद्ध रामासामी मंदिर से तीन नदियों के पवित्र जल का कलश लेकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचा। सोमवार को हिंदू महासभा के तमिलनाडु के अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, महिला सभा अध्यक्ष बबिता यादव, प्रदेश मंत्री अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने तीन नदियों के पवित्र जल का कलश श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सौंपा।
हिंदू महासभा तमिलनाडु के अध्यक्ष रमेश बाबू, प्रदेश महामंत्री स्नेथिल मुरुगन और मंदिर संरक्षण प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुथु साई स्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता 27 जुलाई को पोत्रामरई, महामहम और कावेरी नदियों के पवित्र जल के तीन कलश लेकर दक्षिण भारत की अयोध्या के रूप में प्रतिष्ठित रामसामी मंदिर पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता बीएन तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के शिष्ट मंडल ने 28 जुलाई को चेन्नई से रेल मार्ग से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। 30 जुलाई को शिष्ट मंडल अयोध्या पहुंचा और श्रीरामजन्मभूमि पर श्रीराम लला के दर्शन किए । साथ ही मंदिर के पुजारियों को तीन नदियों के पवित्र जल के तीनों कलश सौंपे। तीनों कलश को रामलला के समक्ष रखा गया है। इस पवित्र जल को भगवान की पूजन विधि में शामिल किया जाएगा। रमेश बाबू और ए रविराज ने जनवरी में रामलला को 108 किलो चांदी की छतरी समर्पित करने की घोषणा की है।