फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   High alert in Ayodhya after two Al Qaeda terrorists were arrested in Lucknow

लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार होने के बाद अयोध्या में हाईअलर्ट

Sun, 11 Jul 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
High alert in Ayodhya after two Al Qaeda terrorists were arrested in Lucknow
अयोध्या। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को एटीएस द्वारा अलकायदा के दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अयोध्या के प्रवेश मार्ग पर आने वालों लोगों व वाहनों को जांच के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि जाने वाले रास्तों व यलो जोन में पुलिस का पहरा सख्त हो गया है। अयोध्या में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लोगों पर निगाह रखी जा रही है। वहीं, फैजाबाद स्थित कैंटोनमेंट एरिया में भी चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में रविवार को एटीएस ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से प्रेशर कुकर बम, विदेश हथियार व कुछ दस्तावेज बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ मैप व दस्तावेज जलाने की भी बात सामने आ रही है। इसकी जानकारी होने के बाद धर्मनगरी अयोध्या में अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
अयोध्या में प्रवेश के सभी द्वार उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार, बंधा तिराहा नयाघाट, रामघाट, बूथ नंबर चार, मोहबरा तिराहा समेत अन्य स्थानों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा आने वाले लोगों व उनके वाहनों की तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा।
संदिग्ध लगने पर लोगों का पहचान पत्र जांचने के साथ ही गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर स्थल जाने के लिए बने बैरियरों व यलो जोन में लगे बैरियरों पर भी सख्ती बढ़ा दी गई, यहां हर आने जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है।
नयाघाट बंधा तिराहे पर सीओ अयोध्या राजेश राय भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आने-जाने वालों पर निगरानी करते दिखे। इसके अलावा अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी से लोगों पर निगाह रखी जा रही है, आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं। आईबी, एलआईयू समेत अन्य खुफिया विभाग के लोग सक्रिय हो गए हैं। अयोध्या व आसपास के सभी होटलों, धर्मशालाओं, ढाबों पर नजर रख रहे हैं।
वह यहां ठहरे लोगों का पहचान पत्र जांचने के साथ उसका सत्यापन भी करा रहे हैं। पुलिस ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ, कनक भवन, मणिरामदास जी की छावनी समेत अन्य प्रमुख मठ मंदिरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
डॉग व बम स्क्वॉयड भी सक्रिय हो गया। उसके द्वारा भी भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं कैंटोनमेंट एरिया में भी सेना के जवानों के द्वारा चौकसी बरती जा रही है।

हर आने जाने वालों के पहचान पत्र चेक किए जा रहे हैं। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि सभी बैरियरों पर पहले से सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध हैं। उनको अलर्ट किया गया है।
इसके अलावा सभी प्रमुख मठ मंदिरों समेत श्रीराम जन्मभूमि जाने वाले मार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सीसीटीवी से पूरी अयोध्या पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed