फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hdpe half a million jobs in the name of Secretariat

सचिवालय में नौकरी के नाम पर हड़पे साढ़े पांच लाख

Thu, 13 Aug 2015 11:07 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
जॉइनिंग में लगातार आनाकानी किये जाने के बाद पीड़ित परिवार ने छानबीन की तो ठगे जाने का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार ने नगर कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित ककरही बाजार निवासी गुल बहार पुत्र रोघई ने बताया कि नगर कोतवाली के मकान नंबर 7/3/90ए राजहंस आशीर्वाद बैंक कॉलोनी अंजनीपुरम निवासी विवेक प्रसाद ने उसके लड़के सुनील की सचिवालय में नौकरी लगवाने की बात कही थी।
विज्ञापन


नौकरी लगवाने के नाम पर विवेक प्रसाद ने उससे किश्तों में साढ़े पांच लाख रुपया वसूल लिया। इस दौरान उनके लड़के सुनील कुमार को नौकरी के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया गया और प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जॉइनिंग को लेकर आनाकानी करता रहा। शक होने पर छानबीन कराई गई तो पता चला कि प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है।


गुरुवार को पुलिस कार्यालय ने बताया कि शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने गबन, धोखाधड़ी व कूटरचना की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed