फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   'Happy New Year' celebration, dance-fun

‘हैप्पी न्यू ईयर’ का जश्न, डांस-मस्ती

Thu, 31 Dec 2015 10:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
नए वर्ष के स्वागत को लेकर सड़क, पार्क होटल और रेस्टोरेंट में जश्न का माहौल छाया हुआ है। युवाओं में नए वर्ष को लेकर इस कदर उत्साह कि सर्दी ने मानों उनके आगे घुटने टेक दिए हों।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस भी सतर्क हो गई है। गश्त बढ़ा दी गई है। नए वर्ष पर भीड़ के मद्देनजर शुक्रवार को कई जगह यातायात डायवर्जन किया गया है।

शहर के प्रमुख पार्कों में गुरुवार को युवाओं का रेला दिखा। वहीं देर रात होटल और रेस्टोरेंट में नए वर्ष के स्वागत को लेकर लोग थिरक ते नजर आए।

वर्ष 2015 को विदा करने के साथ ही नए वर्ष के आगमन को लेकर पूरे शहर में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे अपने-अपने ढंग से मनाने के लिए पहले से ही योजनाएं बना रखी थीं।
विज्ञापन


गुरुवार को जश्न मनाने का प्लान हकीकत में उतरता दिखाई पड़ा। सड़कों पर फर्राटा भरती युवाओं की बाइकें दिखीं तो पार्कों में खासी भीड़ रही। युवाओं की अपेक्षा युवतियां भी किसी से पीछे नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने अंदाज में कोई टोलियां बनाकर निकली तो कोई पार्कों में सेल्फी लेता नजर आया। शहर के गुलाबबाड़ी व कंपनी गार्डेन में भीड़ दिखी। कंपनी गार्डेन में शुक्रवार के मेला के मद्देनजर झूले आदि की दुकानें सज गई हैं।

शहर के होटल और रेंस्त्रा भी जश्न मनाने के लिए पहले से ही बुक रहे। शाम होते ही इन्हीं होटल और रेस्त्राओं में युवा वर्ग नए वर्ष के जश्न में थिरकता नजर आया।

देर रात तक शहर की सड़कें गुलजार रहीं और रात में ठीक 12 बजे आतिशबाजी का नजारा लोगों ने घरों के छतों पर आकर देखा। गुरुवार को बेनीगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

इसे भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अटलजी के जन्मदिन के क्रम में आयोजित किया गया, जहां सांसद लल्लू सिंह और नगर पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।


वहीं कनौसा कांवेंट स्कूल में भी गुरुवार को नए वर्ष को लेकर जश्न का माहौल रहा। आयोजन तो बाल मेला का था लेकिन नए वर्ष के  आगमन को लेकर लड़कियां खूब चहक रही थीं। फिल्मी गानों और डांस के माध्यम से भी युवतियों ने नए वर्ष का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed