फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hanumangdhi wrestlers was successful

हनुमानगढ़ी के पहलवानों ने बाजी मारी

Sun, 15 Nov 2015 11:21 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा मनीराम दास ने अपने से भारी भरकम काया वाले देहरादून के ओमवीर पहलवान को अखाड़े पर कई बार पटकनी देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


ओमवीर व बाबा मनीराम के बीच काफी देर तक दांव पेंच का रोमांचक दौर चला पहले तो ओमवीर बाबा मनीराम दास पर भारी पड़ते रहे लेकिन 20 मिनट बाद दर्शकों ने बाबा मनीराम दास का उत्साहवर्धन किया तो उन्होंने ओमवीर पर दबाव बना लिया और एक ही झटके में कई बार पटकनी देकर हनुमान गढ़ी के बाबा मनीराम दास ने ओमवीर को आसमान दिखाकर उनके सीने पर सवार हो गए।
विज्ञापन


पंजाब केसरी ज्वाला सिंह व काठमांडू के पहलवान शंकर थापा की कुश्ती बराबर पर छूट गयी। नंदनी नगर गोंडा के पहलवान उत्तम तिवारी का मुकाबला देहरादून के सोनू पहलवान से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच 20 मिनट तक दांव पेंच चला अंतत: उत्तम ने सोनू को धोबिया पाट लगाकर उन्हें आसमान दिखा दिया। जामा मस्जिद दिल्ली के पहलवान मो. गनी ने लगातार तीन पहलवानों से कुश्ती लड़ी जिसमें आर्मी के संजीव व राजस्थान के रिंका पहलवान को चित कर दिया।

जबकि हनुमानगढ़ी के अर्जुन दास से मुकाबला बराबरी पर छूटा। अयोध्या हनुमानगढ़ी के ही राजेश दास ने सेना के संजीव कुमार को हराया। मेरठ के इमरान व फैजाबाद के आत्माराम के बीच का मुकाबला बराबर रहा। गोरखपुर के ओमवीर मथुरा के अशोक पहलवान पर भारी पड़े।

अनुशासनहीनता से आपस में भिड़े पहलवान
तारून। आगागंज टिकरी में हुए अंतरराष्ट्रीय दंगल में आये कई पहलवान खेल भावना को तार तार करते रहे। जामा मस्जिद के पहलवान मोहम्मद गनी सहित कई अन्य ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों से संवादहीनता कर उनसे ठीक व्यवहार नहीं किया।

यहां तक कि कुश्ती होने के दौरान अखाड़े में ही पहलवान दांव लगाने के अलावा मारपीट पर भी उतारू हो गए। मो. गनी व आर्मी के पहलवान संजीव के बीच तो अखाड़े पर ही अपशब्दों की बौछार करते हुए दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए।


आयोजन समिति का अनुशासन व नियम भी इन पहलवानों के लिए बौना साबित हो गया। दर्शक भी खेमों में बंटकर अपने पसंद के पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। एक दूसरे की हूटिंग करने में भी पीछे नहीं रहे। रेफरी व आयोजकों की टीम भी कई बार अखाडे़ पर पहुंच कर बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed