फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Haivoltej nine people scorched villagers hoop Substation

हाईवोल्टेज से नौ लोग झुलसे ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र

Thu, 10 Sep 2015 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
यही नहीं करंट से एक गाय मर गई और लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रानिक सामान भी जलकर खाक हो गए। विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में ही बाबा बाजार विद्युत उपकेंद्र घेर लिया।
विज्ञापन


पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। विकासखंड मवई के रेछ गांव मजरे इमिलडिहा में बुधवार रात तकरीबन नौ बजे हाईवोल्टेज आ गया। लोगों के घरों में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने लगे तो गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


लोग अपने सामान को बचाने को दौड़े तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। रामदेव पाल की गाय करंट की चपेट में आकर मर गई। यही नहीं करंट लगने से नौ ग्रामीण झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अन्य के मामूली झुलसने की खबर है। जिसमें रामदेव, राममिलन पाल, अनंतराम, रामप्रकाश, रामधनी यादव, रामअवध, अयोध्या प्रसाद, लवकुश गुप्ता, अमर यादव शामिल है।

सभी को उपचार के लिए पास के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने जब बाबा बाजार उपकेंद्र पर विद्युत सप्लाई बंद कराने के लिए फोन किया तो विभाग के कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया।

आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने उपकेंद्र को घेर कर लिया और हंगामा तब जाकर बंद किया जब पावर सप्लाई बंद हुई। पूरी रात लोगों ने जागकर बिताई। रुदौली के सहायक अभियंता को जब फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।


अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अशोक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। एसडीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed