{"_id":"57ffc0934f1c1bf62d28ebca","slug":"gumnami-baba-inquiry-commission-asked-for-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमनामी बाबा जांच आयोग नेे मांगे साक्ष्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमनामी बाबा जांच आयोग नेे मांगे साक्ष्य
फैजाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
गुमनामी बाबा का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश पर राज्यपाल की ओर से गुमनामी बाबा की हकीकत की परख के लिए गठित जांच आयोग ने प्रकरण से जुड़े साक्ष्य मांगे हैं। यह साक्ष्य लखनऊ स्थित कार्यालय अथवा जनपद स्थित कैंप कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं। संपर्क के लिए आयोग की ओर से मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।
शहर के सिविल लाइन स्थित रामभवन में रहने वाले गुमनामी बाबा उर्फ भगवान कौन थे? वह सुभाष चंद्र बोस थे अथवा नहीं। इस बात की जांच फिर से शुरू हो गई है। सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार मंच की ओर से इस बाबत उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर अदालत ने प्रदेश सरकार को आयोग बनाकर जांच कराने का आदेश दिया था।
जिसके चलते सरकार ने जांच आयोग अधिनियम ए 1952 के तहत राज्यपाल के आदेश पर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश विष्णु सहाय की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से आयोग के सचिव दिलीप कुमार के हवाले से बताया गया कि गुमनामी बाबा उर्फ भगवान जी के संबंध में अभिलेख, फोटो, विचार या अन्य कोई साक्ष्य आयोग के फैजाबाद कैम्प कार्यालय अथवा आयोग के सचिव कार्यालय प्रियदर्शनी कॉलोनी सीतापुर रोड, लखनऊ पर भेज सकते हैं। साथ ही सचिव के मोबाइल 7388408897 पर सीधे सम्पर्क किया जा सकता है और मौखिक साक्ष्य कैम्प कार्यालय फैजाबाद में 15 अक्तूबर तक दर्ज करा सकते हैं।