फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   GST will not apply: Kanchhal

नहीं लागू होने देंगे जीएसटी : कंछल

Wed, 25 Nov 2015 11:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी लागू करने की योजना को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से व्यापारी वर्ग का शोषण बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि अगर जीएसटी लागू करना है तो उसकी प्रक्रिया सरल की जाए और सभी टैक्स एकसाथ एक ही जगह पर जमा करने की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन


प्रांतीय अध्यक्ष बुधवार को रुदौली में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने रुदौली व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम में कहा कि पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद व्यापारियों के सहयोग से भेलसर-उमापुर मार्ग निर्माण के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।


सम्मेलन को वेदप्रकाश गुप्त, जान मोहम्मद व सतीश तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदीप जैन, चंद्रप्रकाश गुप्त, मो. हसीन, शिवाजी अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, हिमांशु गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed