फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   graduation first semester examinations from tomorrow

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से

Sat, 12 Mar 2022 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
graduation first semester examinations from tomorrow
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी एवं बीकॉम भाग-एक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 मार्च से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार दोपहर 12 बजे परिसर के कॉन्फ्रेंस हाल से केंद्राध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सात जनपदों के कुल 425 परीक्षा केंद्रों को शासन की मंशा के अनुरूप शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा कराये जाने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी केंद्रों के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित कराने होंगे।
विज्ञापन

परीक्षाओं की निगरानी विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से की जायेगी। दो पालियों में 1.96 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे जिनमें 95 हजार 745 छात्राएं एवं 99 हजार 932 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सात जनपदों में कुल 17 नोडल केंद्र बनाये हैं। इन केंद्रों द्वारा प्रश्न-पत्रों का वितरण एवं उत्तर पुस्तिका का संकलन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त 10 ऑब्जर्वरों द्वारा किया जायेगा। बैठक में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बीए, बीएससी एवं बीकॉम भाग-एक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 मार्च से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल तक चलेगी। शासन के दिए गए निर्देश के क्रम में नकलविहीन परीक्षा कराई जानी है।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सकुशल व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए ऑब्जर्वर के अलावा विश्वविद्यालय के कुलपति व अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा। परीक्षा सभी केंद्रों पर दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से सायं पांच बजे तक चलेगी। बैठक में विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मो. सहील, डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी व प्रोग्रामर रवि मालवीय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed