फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   GPS chip will prevent breakup in diesel expenditure

Ayodhya News: जीपीएस चिप रोकेगी डीजल खर्च में गोलमाल

Mon, 10 Apr 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 10 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
GPS chip will prevent breakup in diesel expenditure
नगर निगम परिसर में खड़े वाहन।
अयोध्या। नगर निगम के वाहन हर महीने करीब 60 लाख रुपये का डीजल फूंक रहे हैं। यह रकम निगम के बजट पर भारी पड़ रही है। इस खर्च को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम के सभी वाहनों में जीपीएस चिप लगाने की तैयारी है। इसके साथ फ्यूल सेंसर भी लगाया जाएगा। वाहनों की गतिविधि पर एक एप के जरिए नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त विशाल सिंह लंबे समय से नगर निगम पर हो रहे डीजल खर्च को लेकर चिंतित थे। अफसरों का मानना है कि डीजल का खर्च जरूरत से ज्यादा हो रहा है। आशंका है कि वाहनों का दुरुपयोग हो रहा है, या फिर डीजल खरीद में खेल किया जा रहा है। इसी पर रोक लगाने के लिए अब नए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी वाहनों में जल्द ही जीपीएस और फ्यूल सेंसर लगाए जाएंगे। इसके बाद केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत एक एप के जरिए सभी वाहनों के संचालन की निगरानी की जाएगा। वाहनों का हर स्थान पर रुकने का एक समय निर्धारित है। यदि कोई वाहन तय समय से पांच मिनट भी अधिक रुका तो अलर्ट आ जाएगा। इस सिस्टम से सारा विवरण भी ऑनलाइन हो जाएगा। उम्मीद है कि इससे डीजल के खर्च में कमी आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉकी-टॉकी से लैस होंगे अफसर व सुपरवाइजर

अयोध्या। आने वाले दिनों में नगर आयुक्त अपने सभी अधिकारियों व सुपरवाइजरों को एक ही कॉल में संबोधित कर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों और सुपरवाइजरों के हाथों में जल्द ही वॉकी-टॉकी होंगे। शहर की सफाई से लेकर मेलों आदि के दौरान यह व्यवस्था खासी कारगर होगी।


अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अयोध्या में अनेक धार्मिक मेलों का आयोजन होता है। इस दौरान सफाई सुपरवाइजरों को एक साथ कंट्रोल करने व संदेश देने की जरूरत पड़ती है। नगर आयुक्त विशाल सिंह के प्रयास से अब सभी अफसरों व सुपरवाइजर स्तर के कर्मचारियों को वॉकी-टॉकी दिए जाएंगे। इसके लिए निविदा भी आमंत्रित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed