फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Governor did worship in temples

राज्यपाल ने मंदिरों में किया दर्शन-पूजन

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Governor did worship in temples
अयोध्या। दीपोत्सव के दूसरे दिन दीपावली पर्व के अवसर पर उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सपरिवार अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रामलला सहित रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में आस्था प्रकट की। दर्शन-पूजन के दौरान वह रामनगरी की धार्मिकता में लीन नजर आईं। उन्होंने दीपोत्सव में नौ लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने के लिए राज्य सरकार सहित अयोध्यावासियों को बधाई दी।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार की सुबह 10:30 बजे रामकथा पार्क स्थित हैलीपैड पर पहुंचीं। वहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल के साथ उनके पुत्र, पुत्रवधू व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। राज्यपाल सबसे पहले रामजन्मभूमि गईं। उन्होंने रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उनको राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने मंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्था एलएंडटी के कर्मचारियों व इंजीनियरों को दिवाली का उपहार भी दिया। इसके बाद उन्होंने कनकभवन व हनुमानगढ़ी में जाकर दर्शन-पूजन किया। राज्यपाल पूरी तरह से रामनगरी की धार्मिकता में लीन दिखीं, भक्ति भाव में पगी नजर आईं। इसके बाद वह राम की पैड़ी भी गईं और दीपोत्सव की भव्यता को निहारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दीपोत्सव की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष का वनवास काटकर भगवान राम जब अयोध्या लौटे तो देश की समस्त जनता आनंदित हुई, उनका स्वागत किया गया। तभी से सभी रामभक्त दिवाली मना रहे हैं। कोई भेदभाव न हो, सबका विकास हो, पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ का यही संदेश है। राज्यपाल ने गुप्तारघाट जाकर वहां स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed