फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Girl raped, case registered

युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Girl raped, case registered
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मकान में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने दबाव बनाया तो मंदिर में जाकर विवाह कर लिया और फर्जी नोटरी भी करा ली लेकिन पत्नी का अधिकार देने से मना कर दिया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी स्वयं को एक विधायक का करीबी बताते हुए जान से मरवा देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र निवासी युवती की फेसबुक के जरिए एक वर्ष पूर्व तारुन थाना क्षेत्र के रामदासपुर निवासी सौरभ सिंह उर्फ डिंपल सिंह से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे संबंध प्रगाढ़ होता गया। पुलिस को दी तहरीर के जरिए युवती ने बताया कि इस बीच उसने फैजाबाद में पढ़ाई करने के लिए कमरा लेने की बात कही तो आरोपी ने विश्वविद्यालय के सामने स्थित अपने मकान में नीचे रहने का प्रस्ताव रखा। युवक पर विश्वास करके वहां रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि 16 अगस्त, 2021 को नहाते समय आरोपी ने चुपके से उसकी फोटो खींच ली और ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बना लिया। विरोध किया तो शादी कर लेने का आश्वासन दिया। इस बीच जब विवाह के लिए जिद की तो 15 जुलाई, 2022 को एक मंदिर में आरोपी ने शादी कर ली और अगले दिन दो दोस्तों के साथ सुल्तानपुर जिले में ले जाकर फर्जी विवाहनामा लिखवाकर नोटरी करवा ली। इस बीच वह गर्भवती हुई तो गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की नीयत को भांपकर युवती ने उस पर पंजीकृत विवाह करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि अधिक दबाव बनाने पर आरोपी ने कहा कि मैं विधायक अभय सिंह का खास आदमी हूं, मेरा कुछ नहीं हो सकता। ज्यादा परेशान करोगी तो किसी तालाब के किनारे मरी पड़ी रहोगी, कोई तुम्हें पहचान नहीं पाएगा।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी सौरभ सिंह निवासी रामदासपुर, थाना तारुन के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

बहुत से लोगों को हम जानते हैं, कोई भी हमारा नाम लेकर किसी को धमकाए तो हम क्या कर सकते हैं। वैसे भी लोग अपने मुकदमे की गंभीरता को बढ़ाने के लिए अक्सर हम जैसे लोगों का नाम लेते रहते हैं। मामले की हमें जानकारी भी नहीं है।
-अभय सिंह, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed