{"_id":"5f6b8c8e8ebc3e8baa653474","slug":"girl-died-due-to-lack-of-treatment-faizabad-news-lko541660828","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज न होने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज न होने से बालिका की मौत
विज्ञापन
बीकापुर। रात को एक बालिका को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिवारीजन उसे सीएचसी बीकापुर ले गए। जहां डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं था। इलाज के अभाव में बालिका ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बहीउद्दीनपुर निवासी आकोश बनराजा की पुत्री रूबी (5) जमीन पर परिवारीजनों के साथ सो रही थी। उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। गांववासी अरविंद चौरसिया, पिंटू और परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। परिवारीजनों के मुताबिक उस समय सीएचसी में न तो कोई डॉक्टर था न ही फार्मासिस्ट। आरोप लगाया कि वहां एक स्वास्थ्य कर्मी था जो नशे में था।
उसने बताया कि डॉक्टर और फार्मासिस्ट कमरे पर आराम करने गए हैं। यहां किसी ने चिकित्सक को फोन भी नहीं किया। इसी दौरान बालिका की मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर चले आए। अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी के अस्पताल में मौजूद न होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया।