फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   From Sugriva Fort to Ram Janmabhoomi, there will be a new Darshan Marg of Ram Mandir

सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि तक होगा राममंदिर का नया दर्शनमार्ग

Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
From Sugriva Fort to Ram Janmabhoomi, there will be a new Darshan Marg of Ram Mandir
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ ही रामकोट का भूगोल तेजी से बदल रहा है। रामकोट अयोध्या की धार्मिकता का मुख्य केंद्र माना जाता है। इसमें बदलाव होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यहां सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि तक नया दर्शन मार्ग तैयार हो रहा है। रामगुलेला के पास एक नया चौराहा भी बनाए जाने की योजना है। सुग्रीव किला से राम जन्मभूमि राममंदिर के नए दर्शनमार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी राम जन्मभूमि दर्शन के लिए क्रॉसिंग-टू से प्रवेश करना होता है। क्रॉसिंग-टू रामकचेहरी मंदिर से सटी है। यहां श्रद्धालुओं की जांच के बाद रामलला के दर्शन के लिए प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलला के दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने पर यहां लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में भक्तों की सुविधा व रामलला के दर्शनार्थियो की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि तक 80 फीट चौड़ा व करीब 900 मीटर लंबा नया रास्ता तैयार किया जा रहा है।
इस रास्ते के बन जाने के बाद पूरी संभावना है कि यह मार्ग राममंदिर का नया दर्शनमार्ग होगा। इस मार्ग पर भक्तों के लिए कई सुविधाएं भी विकसित किए जाने की योजना है।
अभी यह मार्ग शुरू नहीं हुआ है लेकिन फिर भी इस मार्ग से श्रद्धालुओं का आवागमन तेज हो गया है। श्रद्धालु पुराना बस अड्डा परिसर में बने वाहन पार्किंग में वाहन खड़ा कर इसी सीधे से रामगुलेला, अमांवा मंदिर होते हुए दर्शनमार्ग पहुंच रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ निकट भविष्य में रामकोट के कई मंदिर परिसर का हिस्सा हो सकते हैं। अशर्फी भवन से रामकोट बैरियर तक भी एक नया सीधा रास्ता तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा है।
रामगुलेला के पास एक नया चौराहा भी बनाने की तैयारी है। जिसका नाम रामकोट चौराहा हो सकता है, फिलहाल अभी चौराहे का नाम तय नहीं है।
इसी योजना में हनुमानगढ़ी से रामजन्मभूमि आने वाले संपर्क मार्ग को जोड़ दिया जाएगा। नए दर्शन मार्ग के दायरे में आ रहे रामगुलेला की 89 एअर जमीन भी अधिग्रहीत करने को लेकर प्रशासन द्वारा मंदिर के महंत से वार्ता की जा रही है।
रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे राममंदिर निर्माण कार्य के लिए प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियों से निर्माण सामग्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंच रही है। जिसके चलते क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से लेकर टेढ़ी बाजार तक कभी-कभी बड़ी गाड़ियों के वाहनों से जाम की स्थिति बन जाती है।
ऐसे में इस समस्या के निराकरण के लिए यूसुफ आरामशीन के पास से राम जन्मभूमि परिसर तक एक नया रास्ता तैयार किया जा चुका है। ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि बहुत शीघ्र ही मालवाहक वाहनों का संचालन इसी रास्ते से होगे जिससे जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

रामजन्मभूमि परिसर के विस्तार सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है। ऐसे में रामकोट के भूगोल में परिवर्तन होना लाजिमी है। रामलला के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सुग्रीव किला से राम जन्मभूमि तक नया मार्ग बन रहा है। मार्ग पर भक्तों के लिए सुविधाएं भी विकसित की जानी हैं। मालवाहक वाहनों के लिए भी नया रास्ता बनकर तैयार हो चुका है, शीघ्र ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा।- डॉ. अनिल मिश्र, ट्रस्टी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed