फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   From 5.13 crore, 318 beds will be increased in CHC-PHC

5.13 करोड़ से सीएचसी-पीएचसी में बढ़ेंगे 318 बेड

Thu, 19 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
From 5.13 crore, 318 beds will be increased in CHC-PHC
अयोध्या। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बेड न मिलने से हुई परेशानी से पूरी तरह छुटकारा दिलाने की कवायद तेज हो गयी है। इसके तहत ही अब सभी सीएचसी पर बीस व पीएचसी पर छह बेड बढ़ाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की है।
विज्ञापन

इसके पहले चरण में जिले की 12 सीएचसी व 13 पीएचसी पर 318 बेड बढ़ाए जाएंगे। इस पर करीब 5.13 करोड़ रुपया का खर्च होगा। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित हो जाने के बाद कुछ जगहों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान जिले में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्लांट, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी गयी थी। अब अगले चरण में अस्पतालों में मरीजों की भर्ती संख्या बढ़ाने के लिए बेड क्षमता को बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार सभी सीएचसी पर 20-20, पीएचसी पर 6-6 व जिला स्तरीय अस्पतालों में 42 बेड बढ़ाया जाना है। प्रत्येक सीएचसी पर इसके लिए 32.28 लाख व प्रत्येक पीएचसी पर 9.68 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।
आदेश के अनुपालन में पहले चरण में जिले की 14 सीएचसी में से 12 व 28 पीएचसी में 13 का चयन किया गया है। इसके पहले चरण में जिले की सीएचसी-पीएचसी पर पहले चरण में 318 बेड बढ़ाए जाएंगे, जिस पर करीब 5.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को शासन से ही नामित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को जगह चिह्नित करने के लिए कहा गया है। जिसके अनुपालन में सभी सीएचसी-पीएचसी पर जगह चिह्नित कर लिया गया है।
जिन अस्पतालों के परिसर में भवन बनने की जगह है, वहां भूतल पर और जहां परिसर में जगह नहीं बची है, वहां प्रथम तल या द्वितीय तल पर जगह चिह्नित किया गया है।

इन पीएचसी-सीएचसी में बढ़ेंगे बेड
पीएचसी-शुजागंज, अरवत, चौरे बाजार, बड़ागांव, मऊ शिवाला, उमापुर, पूरे कामगार, कुमारगंज, ऐहार, शांतीपुर, कोछा, रानीबाजार व खड़भडिय़ा।
सीएचसी-बीकापुर, मया बाजार, पूराबाजार, सोहावल, रुदौली, मवई, खंडासा, हैरिंग्टनगंज, मिल्कीपुर, मसौधा, गोसाईगंज, हैदरगंज।
शासन के निर्देश पर जिले की सीएचसी-पीएचसी पर बेड क्षमता बढ़ाए जाने का कार्य किया जाना है। पहले चरण में 12 सीएचसी व 13 पीएचसी का चयन किया गया है। यहां पर 318 बेड बढ़ाने का कार्य होगा। अगले चरण में अन्य सीएचसी पीएचसी को चयनित किया जाएगा।
डॉ. अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed