{"_id":"642878c0930a1df4990aef74","slug":"fraud-in-the-name-of-skill-development-training-and-job-faizabad-news-c-13-1-161716-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कौशल विकास का प्रशिक्षण व नौकरी के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कौशल विकास का प्रशिक्षण व नौकरी के नाम पर ठगी
Sun, 02 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (अयोध्या)। कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण और नौकरी के दिलाने के नाम पर दर्जनों युवाओं को ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ितों ने गोसाईंगंज थाने में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
ठगी रिपोर्ट मया क्षेत्र के वंदनपुर निवासी बबिता राव व जंगलपुर निवासी अवधेश कुमार ने दर्ज कराई है। उनका बताया कि पिछले दिनों मनीष नामक युवक ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर तीन से चार हजार रुपये लिए। इसी तरह उसने क्षेत्र के कई युवक व युवतियों से पैसे लिए।
एक माह गांव में ही ट्रेनिंग कराई। इसके बाद सभी को प्रमाणपत्र दिया, जो फर्जी निकला। युवतियों को सिलाई मशीन व कौशल विकास के अन्य उपकरण देने कानपुर जाने के बहाने फरार हो गया। इस बीच 16 मार्च को बाराबंकी से एक फोन आया कि मनीष की दुर्घटना में मौत हो गई। ठगी का पता चलने पर 22 मार्च को पीड़ितों ने गोसाईगंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
इसके बाद ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई। ठगी के शिकार लोगों की 70 बताई जा रही है। शनिवार को दरोगा एसआई जवाहर पाल ने पीड़ितों को थाने बुलाया और पूछताछ की। थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।